अनिल अंबानी की कंपनी आरकॉम पर 1,085 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, सीबीआई ने दर्ज किया केस

अनिल अंबानी की कंपनी आरकॉम पर 1,085 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, सीबीआई ने दर्ज किया केस
उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) और अन्य के खिलाफ 2013 से 2017 के बीच कथित तौर पर किए गए 1,085 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में नया आपराधिक मामला दर्ज किया है। यह केस पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) और अन्य के खिलाफ 2013 से 2017 के बीच कथित तौर पर किए गए 1,085 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में नया आपराधिक मामला दर्ज किया है। यह केस पंजाब नेशनल बैंक की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

आरकॉम पर वित्तीय अनुशासन का उल्लंघन करने, गबन करने और मंजूरी की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, 2017 में आरकॉम के खाते को निष्पादित (एनपीए) घोषित कर दिया गया था। इससे पहले सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़े 2,200 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी और आरकॉम के खिलाफ दूसरी एफआईआर दर्ज की थी।

इसके पहले 6 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़े कई कारोबारियों और संस्थाओं के ठिकानों पर छापेमारी की थी। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में करीब 10 से 12 जगहों पर ये छापे मारे गए थे। ईडी की करीब 15 विशेष टीमों ने सुबह-सुबह तलाशी अभियान शुरू किया। यह कार्रवाई उन लोगों के रजिस्टर्ड ऑफिस और घरों पर की गई जो इस पावर कंपनी से किसी न किसी तरह जुड़े हुए थे।

आधिकारिक बयान के अनुसार, इससे पहले ईडी ने अनिल अंबानी के आलीशान पाली हिल स्थित 'अबोड' नामक आवासीय संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच किया था, जिसकी कीमत करीब 3,716.83 करोड़ रुपए बताई गई है। यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में की गई थी।

प्रवर्तन निदेशालय के विशेष कार्य बल, मुख्यालय ने यह संपत्ति धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के तहत जब्त की है। इससे पहले इसी संपत्ति के एक हिस्से को 473.17 करोड़ रुपए तक जब्त किया जा चुका था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 March 2026 12:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story