राजनीति: हरियाणा कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर अनिल विज का तंज

हरियाणा  कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर अनिल विज का तंज
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अपने बेबाक अंदाज में कांग्रेस और पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची जारी करने पर निशाना साधा और विरोधी पार्टी के कमजोर संगठन पर सवाल उठाए।

अंबाला, 13 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अपने बेबाक अंदाज में कांग्रेस और पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची जारी करने पर निशाना साधा और विरोधी पार्टी के कमजोर संगठन पर सवाल उठाए।

हरियाणा कांग्रेस द्वारा जिला अध्यक्षों की सूची जारी करने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा, "प्रजातांत्रिक पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस में नियुक्तियां ऊपर से थोपी जा रही हैं, जबकि अन्य पार्टियों में संगठन नीचे से ऊपर बनता है।"

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "कांग्रेस अब तक बिना संगठन के चल रही थी। यह प्रक्रिया ऐसी है, जैसे घी की एजेंसी बांटी जा रही हो। पहले राष्ट्रीय स्तर पर, फिर राज्य और अब जिला स्तर पर नियुक्ति हो रही है। शायद अब स्थानीय स्तर की बारी है।"

दूसरी ओर, पाकिस्तान के भारत को सबक सिखाने की बात पर विज ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, "भारत पाकिस्तान की इन गीदड़ भभकियों से डरने वाला नहीं है। पाकिस्तान अपनी जनता का ध्यान आंतरिक समस्याओं से हटाने के लिए ऐसे बयान देता है।"

विज ने पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली, खाद्य संकट और महंगाई का जिक्र करते हुए कहा, "ये बयान वहां की जनता को शांत करने की कोशिश मात्र है।"

भारत की ताकत का हवाला देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा, "हमने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान के दांत खट्टे किए हैं। क्या उन्हें अभी भी होश नहीं आया?"

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत ऐसी धमकियों से विचलित नहीं होगा और अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए तैयार है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Aug 2025 6:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story