अंकिता कोंवर ने इंग्लिश चैनल रिले स्विम में इतिहास रचा, सपोर्ट के लिए पति मिलिंद सोमन का जताया आभार

अंकिता कोंवर ने इंग्लिश चैनल रिले स्विम में इतिहास रचा, सपोर्ट के लिए पति मिलिंद सोमन का जताया आभार
अंकिता कोंवर ने मुश्किल हालात में इंग्लिश चैनल रिले स्विम पूरी करके इतिहास रच दिया है। वह इंग्लिश चैनल रिले स्विम पूरी करने वालीं पूर्वोत्तर भारत की पहली महिला बन गई हैं। इस उपलब्धि पर अंकिता ने अपने पति मिलिंद सोमन का समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया है।

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अंकिता कोंवर ने मुश्किल हालात में इंग्लिश चैनल रिले स्विम पूरी करके इतिहास रच दिया है। वह इंग्लिश चैनल रिले स्विम पूरी करने वालीं पूर्वोत्तर भारत की पहली महिला बन गई हैं। इस उपलब्धि पर अंकिता ने अपने पति मिलिंद सोमन का समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया है।

शनिवार को अंकिता ने इंस्टाग्राम पर इस उपलब्धि की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में बताया कि बर्फीले पानी, तेज लहरों और अनिश्चित धाराओं का सामना करने के बाद, वह छह सदस्यों वाली इंटरनेशनल रिले टीम के हिस्से के तौर पर सफलतापूर्वक फ्रांस के तट पर पहुंचीं।

अंकिता ने 'इंस्टाग्राम' पर लिखा, "कल रिले में इंग्लिश चैनल में तैराकी की। मैंने खुद से किया एक वादा पूरा किया। पिछले साल, अपने जन्मदिन पर, मैं इंग्लिश चैनल स्विमिंग की शुरुआत वाली जगह तक गई थी और खुद से कहा था कि एक दिन मैं इसमें तैरूंगी। कल मैंने ऐसा कर दिखाया। खास बात है कि ये गर्ट्रूड एडरले के चैनल पार करने का 100वां साल है। वह दुनिया की पहली महिला थीं, जिन्होंने ऐसा किया था।"

अंकिता ने लिखा, "साल 2026 में, मैं रिले में इसे पार करने वाली पहली असमिया महिला बनी, साथ ही खुद से एक दिन अकेले तैरने का वादा भी किया। मुझे अपने अंदर की उस लड़की पर बहुत गर्व है, जिसने 3 साल पहले तैरना सीखने का फैसला किया था। तब से वह और मैं बहुत आगे आ चुके हैं। मेरा दिल शुक्रगुजारी से भरा है। मिलिंद सोमन, एक पार्टनर से जो सबसे बड़ा सपोर्ट मिल सकता है, वह बनने के लिए आपका शुक्रिया। मैं आपका शुक्रिया अदा करने के लिए कभी भी पर्याप्त शब्द नहीं जुटा पाऊंगी।"

अंकिता ने अपनी यात्रा में सपोर्ट करने वाले लोगों का आभार जताया। उन्होंने अपने कोच का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, "कोच अर्जुन कावले का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर हमेशा भरोसा किया, तब भी जब मैं इस साल गिरकर घायल हो गई थी। उन दिनों भी साथ देने के लिए जब मेरा मन नहीं करता था। पानी में मेरा हाथ थामने से लेकर चैनल में मेरी तैराकी देखने तक, हमने साथ में लंबा सफर तय किया है। उस शानदार परिवार का भी बहुत-बहुत धन्यवाद जो हमेशा मेरे साथ खड़ा रहता है।"

सुपरमॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन ने 22 अप्रैल 2018 को अंकिता कोंवर से शादी रचाई थी। मिलिंद सोमन अपनी पत्नी अंकिता कोंवर से करीब 26 साल बड़े हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 July 2026 6:32 PM IST

Tags

Next Story