अनुपम खेर ने श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर जाकर की पूजा, 90 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा देख हुए भावुक

अनुपम खेर ने श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर जाकर की पूजा, 90 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा देख हुए भावुक
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपने थिएटर प्ले 'जाने पहचाने अनजाने' को लेकर व्यस्त हैं। अपने इस प्ले के टूर के लिए अभिनेता अपनी पूरी टीम के साथ अमेरिका के ह्यूस्टन पहुंचे। शहर में पहली प्रस्तुति से पहले अनुपम खेर ने अपनी टीम के साथ श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। इस खास मौके की कई तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

Digital Desk |  मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपने थिएटर प्ले 'जाने पहचाने अनजाने' को लेकर व्यस्त हैं। अपने इस प्ले के टूर के लिए अभिनेता अपनी पूरी टीम के साथ अमेरिका के ह्यूस्टन पहुंचे। शहर में पहली प्रस्तुति से पहले अनुपम खेर ने अपनी टीम के साथ श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। इस खास मौके की कई तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

अनुपम खेर ने मंदिर परिसर से कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए, जिनमें वह हनुमान जी की विशाल प्रतिमा के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं, तो कुछ तस्वीरों में वह अपनी पूरी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से पूजा की और आरती में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ 'जाने पहचाने अनजाने' की पूरी टीम नजर आई।

अपनी पोस्ट में अनुपम खेर ने लिखा, ''ह्यूस्टन में 'जाने पहचाने अनजाने' शो से पहले पूरी टीम के साथ श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया। यहां 90 फीट ऊंची पंचलोहा अभय हनुमान जी की प्रतिमा शक्तिशाली, प्रभावशाली और साथ ही मन को विनम्र करने वाली है। इस प्रतिमा को 'स्टैच्यू ऑफ यूनियन' के नाम से भी जाना जाता है। हनुमान जी के सामने खड़े होकर इंसान को ऐसा लगता है कि कोई उसकी रक्षा कर रहा है, लेकिन साथ ही यह भी महसूस होता है कि वह इस विशाल दुनिया में कितना छोटा है।''

अनुपम खेर ने अपनी पोस्ट के आखिर में कहा, ''मैं हनुमान जी के आशीर्वाद के साथ अपने प्ले के टूर की शुरुआत कर रहा हूं। 'जय बजरंग बली', 'जय श्री राम'।''

बता दें कि 71 साल के अनुपम खेर फिल्मों के साथ-साथ थिएटर में भी लंबे समय से सक्रिय हैं। अभिनय के सफर में रंगमंच उनके लिए हमेशा खास रहा है। अब 'जाने पहचाने अनजाने' के जरिए वह एक बार फिर मंच पर दर्शकों के सामने अपनी कला पेश कर रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 Sept 2026 12:49 PM IST

Tags

Next Story