एपीएसएसबी सीजीएल 2026 नोटिफिकेशन जारी, 122 पदों के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन

एपीएसएसबी सीजीएल 2026 नोटिफिकेशन जारी, 122 पदों के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन
अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एपीएसएसबी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2026 के माध्यम से विभिन्न 122 ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

इटानगर, 17 मार्च (आईएएनएस)। अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एपीएसएसबी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2026 के माध्यम से विभिन्न 122 ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

एपीएसएसबी ने ग्रुप-सी के जिन 122 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें पर्सनल असिस्टेंट (स्टेनोग्राफर ग्रुप-III) के 30, लाइब्रेरियन के 02, और अपर डिवीजन क्लर्क के 90 पद शामिल हैं।

एपीएसएसबी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 24 मार्च को सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने से लास्ट डेट तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ संबंधित पद के अनुसार डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी आवश्यक है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 16 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन टेस्ट/लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 29,200 से 92,300 रुपए के बीच प्रति महीने होगी। वहीं, लिखित परीक्षा का आयोजन 31 मई को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होने की संभावना है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 200 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) के लिए 150 रुपए है। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के अभ्यर्थियों के आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एपीएसएसबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित एक्टिव आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 7:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story