अर्जुन दास की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'जॉन डो' का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर के रोल में आएंगे नजर

अर्जुन दास की साइकोलॉजिकल थ्रिलर जॉन डो का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर के रोल में आएंगे नजर
साउथ की फिल्मों के निर्देशक लोकेश कनगराज की अपकमिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'जॉन डो' के मेकर्स ने मंगलवार को ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक ऐसे आदमी की कहानी है, जो सरकार द्वारा अपराधियों का समर्थन देख खुद भ्रष्ट और ताकतवर लोगों को सजा देना शुरू कर देता है।

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। साउथ की फिल्मों के निर्देशक लोकेश कनगराज की अपकमिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'जॉन डो' के मेकर्स ने मंगलवार को ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक ऐसे आदमी की कहानी है, जो सरकार द्वारा अपराधियों का समर्थन देख खुद भ्रष्ट और ताकतवर लोगों को सजा देना शुरू कर देता है।

फिल्म के डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेलर क्लिप शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "फिल्म 'जॉन डो' का ट्रेलर पेश करते हुए बहुत खुशी हो रही है। पूरी कास्ट और क्रू को इस फिल्म के शानदार होने के लिए दिल से बधाई और शुभकामनाएं।"

ट्रेलर की शुरुआत एक छोटे लड़के और उसकी बड़ी बहन से होती है, जो रात में कुछ खाने-पीने का सामान लेने के बहाने बाहर निकलते हैं। बहन किसी काम में व्यस्त होती है और वह लड़के से कहती है कि वह अपने लिए एक स्कूप आइसक्रीम ले ले। कुछ देर बाद जब वह पीछे मुड़कर देखती है, तो उसका भाई गायब होता है। वह घबराकर घर जाती है और अपनी मां को भाई के बारे में बताती है, जिसके बाद दोनों उसे ढूंढने लगती हैं लेकिन उसका कोई पता नहीं चलता।

वहां के लोगों को पता चलता है कि ये परिवार अभी-अभी दुबई से भारत शिफ्ट हुआ है। पुलिस को बुलाया जाता है। दो पुलिस अफसर अर्जुन दास और संचना नटराजन इस केस की जांच शुरू करते हैं। जो मामला पहले बच्चे के गायब होने का लगता है, वह धीरे-धीरे और भी पेचीदा होता जाता है। फिर क्या होता है, यही फिल्म की कहानी है।

तमिल सिनेमा के तेजी से उभरते सितारों में से एक अर्जुन दास फिल्म में चंदू नाम के एक पुलिस अधिकारी के लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में संचना नटराजन फीमेल लीड में हैं। साथ ही जारा विनीत चांदोक और निरव भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण 'बाहुबली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले मशहूर प्रोडक्शन हाउस अर्का मीडियावर्क्स द्वारा किया जा रहा है। तमिल सिनेमा में इस बैनर की यह पहली फिल्म है। यह फिल्म 13 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story