'लोग एक-दूसरे की स्पेस का सम्मान कर रहे हैं', अर्जुन दास ने बताया कैसे बदल रहे हैं रिश्ते

लोग एक-दूसरे की स्पेस का सम्मान कर रहे हैं, अर्जुन दास ने बताया कैसे बदल रहे हैं रिश्ते
अभिनेता अर्जुन दास का मानना है कि आत्मनिर्भरता और सफल रिश्ते एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। उनका कहना है कि बदलते दौर में जहां महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से अधिक स्वतंत्र हो रही हैं, वहीं रिश्तों में भी परिपक्वता और एक-दूसरे की व्यक्तिगत स्पेस के प्रति सम्मान बढ़ा है। हाल ही में एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान अर्जुन दास ने प्रेम, शादी और आत्मनिर्भरता के बीच संतुलन को लेकर खुलकर अपनी राय रखी।

मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन दास का मानना है कि आत्मनिर्भरता और सफल रिश्ते एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। उनका कहना है कि बदलते दौर में जहां महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से अधिक स्वतंत्र हो रही हैं, वहीं रिश्तों में भी परिपक्वता और एक-दूसरे की व्यक्तिगत स्पेस के प्रति सम्मान बढ़ा है। हाल ही में एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान अर्जुन दास ने प्रेम, शादी और आत्मनिर्भरता के बीच संतुलन को लेकर खुलकर अपनी राय रखी।

दरअसल, हाल ही में अभिनेता से सवाल किया गया, "अब महिलाएं ज्यादा आत्मनिर्भर हो गई हैं और समाज का एक हिस्सा मानता है कि प्यार और शादी आत्मनिर्भर लोगों के बीच नहीं चलती है, इस पर आपका क्या कहना है?"

इस पर अर्जुन दास ने जवाब देते हुए कहा, "मेरा मानना है कि जो कपल आत्मनिर्भर होते हैं उनके रिश्ते भी चलते हैं। मैं इन बातों से दूर रहना पसंद करता हूं, लेकिन फिर भी आपने पूछा, तो मैं बताता हूं। असल में, मेरे कुछ दोस्त हैं, जो अपने पार्टनर को बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और उनकी शादियां भी अच्छे से चल रही है। मुझे लगता है कि नए दौर में बहुत से लोगों को हर तरह के लोगों से मिलने का मौका मिल रहा है। बेशक, यह जानने में समय लगता है कि वे एक-दूसरे के साथ सहज हैं या नहीं।"

उन्होंने आगे कहा, "आज के समय में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। लोग अपनी स्पेस चाहते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि अब हम ऐसे समय में आ गए हैं, जहां लोग एक-दूसरे की स्पेस का सम्मान कर रहे हैं और समझ भी रहे हैं, जहां वह एक-दूसरे को साथ में आगे बढ़ता हुआ देखना पसंद कर रहे हैं और साथ में उस सफर पर निकलना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता है कि प्यार कभी बदलेगा।"

तमिल रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज 'लव' में ऐश्वर्या लक्ष्मी और अर्जुन दास मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

यह सीरीज आधुनिक डेटिंग और रिश्तों की उलझनों पर आधारित है। इसकी कहानी कथा तारा कृष्णन (ऐश्वर्या लक्ष्मी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक डेटिंग प्लेटफॉर्म चलाती हैं और मानती हैं कि एल्गोरिदम से स्थायी रिश्ते बन सकते हैं। वहीं मैथ्यू जेबराज (अर्जुन दास) इसके विपरीत रिश्तों में सहजता और प्रवृत्ति पर भरोसा करता है। इन दोनों की अलग-अलग विचारधाराएं इन्हें एक 60-दिन की चुनौती के लिए आमने-सामने लाती हैं, जो प्यार और रिश्तों पर इनके नजरिए को परखती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Oct 2026 2:05 PM IST

Tags

Next Story