अरविंद केजरीवाल के झांसे में नहीं आएंगे लोग, दिल्ली के बाद पंजाब से भी जाएंगे आदित्य साहू
लातेहार, 28 जून (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के अमृतसर में मंदिर बनाने वाले बयान पर झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मंदिर बनाने के पीछे केजरीवाल की वोट बैंक की राजनीति है, लेकिन जनता जागरूक है, उनके झांसे में नहीं आएगी।
अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि पंजाब और देश भर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अमृतसर की पावन नगरी में भगवान वाल्मीकि मंदिर के निकट लव-कुश और माता जानकी के भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर कोई भी बना सकता है, लेकिन अरविंद केजरीवाल के झांसे में लोग नहीं आएंगे, भले ही कुछ भी करें। यह ढोंगी और अवसरवादी लोग हैं। मंदिर बनाने के पीछे इनकी घटिया मानसिकता है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने वर्षों तक दिल्ली में वोट बैंक की राजनीति की, लेकिन जनता ने इस बार उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। केजरीवाल ने अपने शासन के दौरान दिल्ली के लोगों को स्वच्छ जल भी मुहैया नहीं कराया था। दिल्ली के बाद पंजाब से भी केजरीवाल एंड पार्टी का सूपड़ा साफ होने वाला है। ये लोग पंजाब से जाएंगे, फिर कभी नहीं आएंगे।
झारखंड की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है। महिलाओं के साथ लगातार अपराध बढ़ रहा है। आदिवासी समाज पर अत्याचार हो रहा है। संपत्ति लूटी जा रही है और विकास के कार्य बंद हैं।
पीएम मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो गांव के एक-एक गरीब तक केंद्र की योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं। गांव के लोगों को केंद्र की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
दूसरी ओर, झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू पलामू दौरे के बाद लातेहार पहुंचे और पार्टी वर्कर्स के साथ मीटिंग की, ताकि ऑर्गेनाइजेशनल एक्टिविटीज पर चर्चा की जा सके और पार्टी को जमीनी लेवल पर मजबूत किया जा सके।
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं बूथ स्तर तक जनसंपर्क को सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित भविष्य एवं प्रकृति के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश भी दिया।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   28 Jun 2026 7:12 PM IST












