असम और पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी प्रेम शुक्ला
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की घोषणा पर भाजपा नेता प्रेम शुक्ला ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की सरकार बनेगी।
नई दिल्ली में भाजपा नेता प्रेम शुक्ला ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि दक्षिण में भाजपा का विस्तार होगा। पुडुचेरी और तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनेगी। वहीं, केरल में भाजपा की सीटों का इजाफा होगा।
चुनाव की घोषणा को लेकर कांग्रेस नेता नाना पटोले के बयान पर प्रेम शुक्ला ने कहा कि नाना पटोले को महाराष्ट्र का इतिहास ज्ञात नहीं है। उन्हें इतिहास पढ़ना चाहिए। चुनाव आयोग को अधिकार है कि वे कब चुनाव कराएंगे और कब परिणाम जारी करेंगे। कांग्रेस के लोगों को अपना इतिहास भी ज्ञात नहीं है।
एलपीजी को लेकर संसद में हुए हंगामे पर भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष अफवाहें फैलाकर एलपीजी गैस के नाम पर अराजकता पैदा करना चाह रहा है। भारत सरकार पहले ही कह चुकी है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की कमी नहीं है। होर्मुज से दो जहाज भारत लौटे हैं। बावजूद, फिर भी विपक्ष के लोग अफवाह फैलाने में लगे हैं। असल बात यह है कि कांग्रेस और समाजवादी के नेता खुद जमाखोरी कर रहे हैं और लोगों में अफवाह फैलाकर उन्हें परेशान कर रहे हैं।
निर्वाचन आयोग द्वारा बंगाल में मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाए जाने पर भाजपा नेता ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ऐसे फैसले लेता है। सीएम ममता बनर्जी के अधिकारी को हटाकर निष्पक्ष चुनाव हो, इसीलिए हो रहा है।
उन्होंने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग पर कहा कि कांशीराम दलितों में आदर किए जाने वाले बड़े नेता थे। सवाल यह है कि कांग्रेस पार्टी ने तो बाबा साहेब अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया। कांशीराम के निधन पर शोक नहीं जताया। सपा जो कांशीराम का नाम ले रही है, उसने तो उनके नाम पर बने जिले को बदल दिया था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा कांशीराम को भारत रत्न की मांग करना उनका सिर्फ पाखंड है और कुछ नहीं है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   16 March 2026 11:09 PM IST












