एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में गोल्ड जीतना लक्ष्य, ओलंपिक में भी भारत के लिए गोल्ड लाना चाहते हैं अभिषेक नैन

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में गोल्ड जीतना लक्ष्य, ओलंपिक में भी भारत के लिए गोल्ड लाना चाहते हैं अभिषेक नैन
भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी अभिषेक नैन ने एशिया में गोल्ड मेडल जीतने के बाद देशवासियों से मिले प्यार पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि टीम आगे भी देश के लिए इसी तरह पदक जीतना चाहती है। अभिषेक ने आगामी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में गोल्ड मेडल जीतने को अपना अगला लक्ष्य बताया। इसके साथ ही उन्होंने लॉस एंजिलिस ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने की इच्छा भी जाहिर की।

गुरुग्राम, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी अभिषेक नैन ने एशिया में गोल्ड मेडल जीतने के बाद देशवासियों से मिले प्यार पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि टीम आगे भी देश के लिए इसी तरह पदक जीतना चाहती है। अभिषेक ने आगामी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में गोल्ड मेडल जीतने को अपना अगला लक्ष्य बताया। इसके साथ ही उन्होंने लॉस एंजिलिस ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने की इच्छा भी जाहिर की।

अभिषेक ने 'आईएएनएस' के साथ खास बातचीत में बताया कि एशिया में गोल्ड जीतने के बाद उन्हें देशवासियों से बहुत प्यार मिला। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय खेल प्रशंसक आगे भी सभी खेलों और खिलाड़ियों को इसी तरह समर्थन देते रहेंगे।

क्रिकेट और हॉकी की लोकप्रियता पर बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि क्रिकेट ज्यादा लोकप्रिय है, लेकिन दोनों खेलों की तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि सभी खेल देश के लिए खेले जाते हैं और हर खेल को लोगों का प्यार मिलना चाहिए। अभिषेक ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने का जिक्र करते हुए कहा कि उसके बाद भी खिलाड़ियों को देशवासियों से काफी समर्थन मिला था।

एशियन गेम्स 2026 में सबसे कठिन मुकाबले के सवाल पर अभिषेक ने पाकिस्तान का नाम लिया। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत में 3-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन पाकिस्तान ने वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद भारत ने अंतिम मिनट में गोल करके मुकाबला अपने नाम किया।

अभिषेक नैन ने बताया कि उन्होंने चौथी कक्षा में हॉकी खेलना शुरू किया था। शुरुआत में उनका उद्देश्य स्कूल से छुट्टियां पाना और नौकरी हासिल करने का अवसर तलाशना था। हालांकि, जूनियर भारतीय टीम के शिविर में चयन के बाद उनके सपने बड़े होते गए और उन्होंने देश के लिए पदक जीतने का लक्ष्य बनाया।

युवा खिलाड़ियों को संदेश देते हुए अभिषेक ने कहा कि खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर अपनी प्रैक्टिस पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रायोजन और आर्थिक सहयोग खिलाड़ियों को बिना तनाव अभ्यास करने तथा प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Oct 2026 11:50 PM IST

Tags

Next Story