एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे गौरव गौतम

एशियन गेम्स 2026 में हरियाणा से 16 प्रतिशत एथलीट्स, उम्मीद है वो जापान में तिरंगा लहराएंगे गौरव गौतम
हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने उम्मीद जताई है कि राज्य के खिलाड़ी जापान में जारी 'एशियन गेम्स 2026' में भारत के लिए पदक जीतकर तिरंगा लहराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान हॉकी टीम की उस मांग पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें पड़ोसी मुल्क ने भारत के बजाय किसी तटस्थ स्थान पर मेंस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मुकाबले खेलने की मांग की है। गौरव गौतम ने कहा कि खेल को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए।

चंडीगढ़, 19 सितंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने उम्मीद जताई है कि राज्य के खिलाड़ी जापान में जारी 'एशियन गेम्स 2026' में भारत के लिए पदक जीतकर तिरंगा लहराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान हॉकी टीम की उस मांग पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें पड़ोसी मुल्क ने भारत के बजाय किसी तटस्थ स्थान पर मेंस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मुकाबले खेलने की मांग की है। गौरव गौतम ने कहा कि खेल को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए।

शनिवार को एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत हो गई है, जिसका आयोजन जापाने के आइची-नागोया में किया जा रहा है। इसमें भारत के 501 खिलाड़ी (267 पुरुष और 234 महिला) 36 खेलों में चुनौती पेश कर रहे हैं। गौरव गौतम को हरियाणा के खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं।

हरियाणा के खेल मंत्री ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, "पहले हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलंपिक में भारत के तिरंगे और मान-सम्मान को बढ़ाया। एशियन गेम में हरियाणा के 80 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कुछ खेल तो ऐसे हैं, जिसमें शत प्रतिशत हरियाणा के ही खिलाड़ी हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि जब हरियाणा के खिलाड़ी खेल के मैदान में उतरेंगे तो तिरंगे को जापान में लहरा कर आएंगे। जब वो भारत लौटेंगे, तो मेडल उनके साथ होगा। नायब सिंह सैनी सरकार की खेल नीति ने हरियाणा के खिलाड़ियों का उत्साह और ऊर्जा को बढ़ाया है। जब एथलीट्स मेडल लेकर आएंगे तो हम उनका भव्यता से स्वागत होगा पूरा देश हरियाणा के खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए है।"

उन्होंने कहा, "कुछ खेल ऐसे हैं, जो हरियाणा की मिट्टी से जुड़े हैं। कुश्ती में सभी 16 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। 80 से ज्यादा खिलाड़ी हरियाणा के जापान में हिस्सा लेंगे। यानी एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने जा रहे 16 प्रतिशत खिलाड़ी हरियाणा से हैं। हरियाणा की जनसंख्या देश की कुल जनसंख्या का 2 प्रतिशत है, लेकिन जब खेलों की बात आ रही है तो आधे से ज्यादा मेडल पर भी कब्जा हरियाणा का होता है।"

मेंस हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 पंजाब में आयोजित की जानी है, लेकिन इससे पहले पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने मोहाली में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के अपने मुकाबलों के लिए तटस्थ स्थल की मांग की है। इसे लेकर गौरव गौतम ने कहा, "खेल को खेल की भावना से देखना चाहिए। इसमें कोई राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। खिलाड़ी किसी भी देश की धरोहर होता है, उनको इन सब चीजों से ऊपर उठकर खेलना चाहिए।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 Sept 2026 6:07 PM IST

Tags

Next Story