एशियन गेम्स बांग्लादेश की पुरुष टी20 टीम में शांतो और महमूद की वापसी

एशियन गेम्स बांग्लादेश की पुरुष टी20 टीम में शांतो और महमूद की वापसी
बांग्लादेश ने जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स के लिए अपनी 15 सदस्यीय टी20 टीम घोषित की है, जिसमें नजमुल हुसैन शांतो और तेज गेंदबाज हसन महमूद को वापस बुलाया है। वहीं, लिटन दास हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

ढाका, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स के लिए अपनी 15 सदस्यीय टी20 टीम घोषित की है, जिसमें नजमुल हुसैन शांतो और तेज गेंदबाज हसन महमूद को वापस बुलाया है। वहीं, लिटन दास हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने के बाद 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे।

चोट के कारण लिटन जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध बांग्लादेश की हालिया टी20 सीरीज में नहीं खेल सके थे, लेकिन अब वह इस मल्टी-स्पोर्ट इवेंट से पहले कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के लिए वापस आ गए हैं।

शांतो पिछले साल मई में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ खेलने के बाद सबसे छोटे फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं। टॉप-ऑर्डर के इस बल्लेबाज का टी20 में प्रदर्शन खराब रहा था। वह 19 पारियों में कोई अर्धशतक नहीं लगा पाए थे, जिसके कारण उन्हें कप्तानी लिटन को सौंपनी पड़ी। वहीं, शांतो ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश को ऐतिहासिक पहली टेस्ट जीत दिलाई। उन्होंने पिछले बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन के दौरान एक शतक और एक अर्धशतक समेत कुल 355 रन भी बनाए थे।

तेज गेंदबाज हसन महमूद भी पिछले साल पाकिस्तान दौरे पर खेलने के बाद राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं, जहां उन्होंने तीन मैचों में 11.30 की इकॉनमी रेट से तीन विकेट लिए थे। महमूद को डार्विन टेस्ट जीत में शांतो के साथ 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था।

विकेटकीपर-बल्लेबाज नुरुल हसन और अब्दुल गफ्फार सकलैन को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि तेज गेंदबाज नाहिद राणा साइड स्ट्रेन से उबरने के कारण टीम में जगह नहीं बना पाए हैं।

एशियन गेम्स 2026 में बांग्लादेशी टीम भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मेजबान जापान के साथ सीधे क्वार्टर फाइनलिस्ट के तौर पर टूर्नामेंट में उतरेगी। टीम 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल में ग्रुप-बी के विजेता के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। बांग्लादेश ने पिछले संस्करण में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

बांग्लादेशी टीम: लिट्टन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मोसादेक हुसैन, यासिर अली, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, नसुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Sept 2026 10:45 PM IST

Tags

Next Story