एशियन गेम्स श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, बांग्लादेश को 63 रन से हराया

एशियन गेम्स श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, बांग्लादेश को 63 रन से हराया
श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम ने शनिवार को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में बांग्लादेश को 63 रन से हरा दिया। सेमीफाइनल में भारत से हारने वाली श्रीलंका ने बांग्लादेश को गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों विभागों में पछाड़ते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। श्रीलंका की जीत में थारिंडु रत्नायके का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन अहम रहा।

निशिन, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम ने शनिवार को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में बांग्लादेश को 63 रन से हरा दिया। सेमीफाइनल में भारत से हारने वाली श्रीलंका ने बांग्लादेश को गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों विभागों में पछाड़ते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। श्रीलंका की जीत में थारिंडु रत्नायके का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन अहम रहा।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने अपने शुरुआती 4 विकेट महज 18 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद पांचवां विकेट 54 के स्कोर पर गिरा। इस समय श्रीलंका की स्थिति बेहद खराब थी और बांग्लादेश मुकाबले में हावी था।

सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थारिंडु रत्नायके ने पूरा खेल पलट दिया। रत्नायके ने 32 गेंदों पर 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 65 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान रत्नायके ने कप्तान सहान अराचिगे के साथ छठे विकेट के लिए 93 रन की अहम साझेदारी महज 44 गेंदों पर की और टीम की जोरदार वापसी कराई। रत्नायके के आउट होने के साथ ही यह साझेदारी टूटी।

कप्तान सहान ने 37 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। इसके अलावा आशेन बंडारा ने 18 रन बनाए। श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाए थे।

बांग्लादेश के लिए महेदी हसन, सैफ हसन और मुस्तफिजुर रहमान ने 2-2, जबकि अलीस अल इस्लाम और रिशाद हुसैन ने 1-1 विकेट लिए।

166 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी बांग्लादेश की बल्लेबाजी एक बार फिर निराशाजनक रही। पूरी टीम 17.3 ओवर में 102 रन पर सिमट गई और 63 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई।

बांग्लादेश के शीर्ष तीन बल्लेबाजों सहित 4 खिलाड़ी अपना खाता भी नहीं खोल सके। सर्वाधिक 26 रन नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नसूम अहमद ने बनाए। यासिर अली ने 21 और परवेज हुसैन इमोन ने 20 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए नुवान थुसारा, थारिंडु रत्नायके, विजयकांत व्यासकांत और वानुजा सहन ने 2-2 विकेट लिए। कप्तान सहान अराचिगे और दुशान हेमंथा को 1-1 विकेट मिला।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Oct 2026 9:01 AM IST

Tags

Next Story