एशियन अंडर 17 बॉक्सिंग चैंपियनशिप क्वार्टर फाइनल में भारत का शानदार प्रदर्शन, पांच मेडल हुए पक्के

एशियन अंडर 17 बॉक्सिंग चैंपियनशिप क्वार्टर फाइनल में भारत का शानदार प्रदर्शन, पांच मेडल हुए पक्के
एशियन अंडर 17 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के युवा मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक पक्के कर लिए हैं। यह मुकाबले ताशकंद में खेले जा रहे हैं, जहां भारतीय मुक्केबाजों ने क्वार्टर फाइनल में दमदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

ताशकंद, 8 मई (आईएएनएस)। एशियन अंडर 17 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के युवा मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक पक्के कर लिए हैं। यह मुकाबले ताशकंद में खेले जा रहे हैं, जहां भारतीय मुक्केबाजों ने क्वार्टर फाइनल में दमदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत के लिए 50 किलोग्राम भार वर्ग में यश यादव ने किर्गिस्तान के कुबानिचबेक बोलुशोव को 4-1 से हराया। वहीं 54 किलोग्राम वर्ग में निवेश पाल ने जापान के शिंगेन कनाई के खिलाफ 5-0 की एकतरफा जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 70 किलोग्राम वर्ग में नमन कुमार ने ताजिकिस्तान के रुजिबेक मिरावोतोव को 5-0 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। इसी तरह 75 किलोग्राम वर्ग में लक्ष्य फोगाट ने चीनी ताइपे के चेंग-एन ली को भी 5-0 से मात देकर अंतिम चार में जगह बनाई।

हालांकि 60 किलोग्राम वर्ग में करुंग अल्बर्टसन को कजाकिस्तान के अमीर मुखित से 0-5 से हार मिली। 66 किलोग्राम वर्ग में रणवीर को भी कजाकिस्तान के इस्लाम सुलेमानोगली ने हराया। वहीं, 80 + किलोग्राम वर्ग में सिद्धांत का सफर भी कजाकिस्तान के सबिरजान साजिम के खिलाफ हार के साथ खत्म हो गया। इन परिणामों के बाद भारत के पांच मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं, जिससे देश के लिए कम से कम पांच पदक तय हो गए हैं। भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने की कोशिश करेगी ताकि फाइनल तक पहुंचा जा सके।

महिला वर्ग में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है।एशिनयन अंडर 15 और अंडर 17 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने अब तक 12 पदक पक्के कर लिए हैं। 46 किलोग्राम वर्ग में राखी ने चीनी ताइपे की खिलाड़ी को 5-0 से हराया। 48 किलोग्राम वर्ग में खुशीi ने कोरिया की खिलाड़ी को पहले राउंड में आरएससी से हराकर शानदार शुरुआत की।

52 किलोग्राम वर्ग में ममता ने जॉर्डन की खिलाड़ी को दूसरे राउंड में आरएससी से हराया। 54 किलोग्राम वर्ग में लक्ष्मी ने मंगोलिया के खिलाफ तीसरे राउंड में आरएससी जीत दर्ज की। 57 किलोग्राम वर्ग में नव्या ने अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वी को 5-0 से हराया, जबकि 60 किलोग्राम वर्ग में इशिका ने मंगोलिया की खिलाड़ी को दूसरे राउंड में आरएससी से हराकर जीत हासिल की।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 May 2026 11:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story