असली गद्दार कौन निकला, जनता ने देख लिया वारिस पठान

असली गद्दार कौन निकला, जनता ने देख लिया वारिस पठान
महाराष्ट्र से एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने उद्धव ठाकरे (यूबीटी) के 6 बागी सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल होने पर तंज कसा। उन्होंने बागी सांसदों को निशाने पर लेते हुए कहा कि असली गद्दार कौन निकला, जनता ने देख लिया है।

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र से एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने उद्धव ठाकरे (यूबीटी) के 6 बागी सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल होने पर तंज कसा। उन्होंने बागी सांसदों को निशाने पर लेते हुए कहा कि असली गद्दार कौन निकला, जनता ने देख लिया है।

मुंबई में आईएएनएस से बातचीत में वारिस पठान ने कहा, "मैं सबसे पहले उन तथाकथित सेक्युलर पार्टियों के नेताओं से सवाल पूछना चाहता हूं जो महाराष्ट्र की हर गली में जाकर मुसलमानों को डरा-धमकाकर और समझा-बुझाकर 'मशाल' चुनाव चिह्न पर वोट देने के लिए कह रहे थे। वे हमें बुरा-भला कह रहे थे और बार-बार कह रहे थे कि 'मशाल को वोट दो।' अब वे कहां चले गए? लोगों ने 'मशाल' चिह्न पर वोट दिया। मुसलमानों ने इन नेताओं की बात मानकर भारी संख्या में इसके लिए वोट किया। वोट लेने के बाद वे अब जाकर दूसरे दल में शामिल हो गए।

उन्होंने असल में सब कुछ दूसरे दल को हवाले कर दिया है। वहां जाकर वे सांसद सिर्फ अपने बयानों से मुसलमानों पर हमला करेंगे। जनता ने सब कुछ देख लिया है और जब वे सांसद अपनी संसदीय क्षेत्र में जाएंगे तो जनता सवाल पूछेगी।

वारिस पठान ने कहा कि बागी सांसदों के चेहरे बेनकाब हो गए। कौन असली गद्दार निकला। महाराष्ट्र का मुसलमान भी देख चुका है।

लखनऊ कोचिंग हादसे पर वारिस पठान ने कहा कि आग लगने की घटना में जो हुआ, वह बहुत दुखद है। इसमें लगभग 15 लोगों की जान चली गई है। हम अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। घटनास्थल से जुड़े वीडियो दिल दहला देने वाले हैं। जिनमें छात्र बैग लटकाए हुए और तारों का इस्तेमाल करके बाहर निकलने की कोशिश करते दिख रहे हैं। दुर्भाग्य से कई की जान चली गई। सरकार से हमारी मांग है कि इन मासूम बच्चों की मौत का कारण बनी लापरवाही के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और उसे जेल भेजा जाए।

दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे (यूबीटी) के 6 बागी सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल होने पर शिवसेना के प्रवक्ता किरण पावस्कर ने कहा कि छह सांसद यूबीटी गुट छोड़कर शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि जिस वक्त यूबीटी के 6 सांसद शिवसेना में शामिल हो रहे थे, तब हमारे नेता एकनाथ शिंदे और हमारे मंत्री मौजूद थे। इस दौरान हमारे नेता ने अपने बेटे को कहा है कि जो लोग हमारे दल में शामिल हुए, उनका ध्यान रखा जाए। बालासाहेब हमेशा विचारधारा और प्रतिबद्धता को महत्व देते थे।शिवसेना प्रवक्ता ने दावा किया कि बागी सांसदों ने उद्धव ठाकरे और उनके गुट की वजह से पार्टी छोड़ी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   23 Jun 2026 9:09 PM IST

Tags

Next Story