असम एग्जिट पोल 2026 असम में फिर भाजपा की वापसी, 126 में से 88 से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद

असम एग्जिट पोल 2026 असम में फिर भाजपा की वापसी, 126 में से 88 से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद
पूर्वोत्तर के राज्य असम में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल सामने आ गया है। शाइनिंग इंडिया के सर्वे में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है।

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर के राज्य असम में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल सामने आ गया है। शाइनिंग इंडिया के सर्वे में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है।

शाइनिंग इंडिया के सर्वे में भाजपा को 126 में से 88 प्लस सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं, कांग्रेस को लगभग 31 सीटें, यूडीएफ को लगभग 4, और अन्य को 3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं, 19 सीटों पर नजदीकी मुकाबला बताया गया है।

शाइनिंग इंडिया के सर्वे के अनुसार, अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो भाजपा को 45.8 प्रतिशत मिल सकता है। वहीं, कांग्रेस को 37.5 प्रतिशत, यूडीएफ को 3.6 प्रतिशत, और अन्य को 8.9 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, जबकि 4.2 प्रतिशत वोटों को साइलेंट बताया गया है।

बता दें कि असम में 9 अप्रैल को 126 सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ था। चुनाव में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था और मतदान प्रतिशत 85.38 दर्ज किया गया। हालांकि, राज्य में हुए भारी मतदान को कांग्रेस ने बदलाव बताते हुए जीत का संकेत दिया था।

पिछले विधानसभा चुनाव 2021 के नतीजों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने 126 में से 60 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस ने 29 सीटें हासिल की थीं। इस तरह से भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को कुल 76 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन को 49 सीटें मिली थीं। राज्य में बहुमत का जादुई आंकड़ा 64 है।

असम विधानसभा चुनाव से जुड़े ये आंकड़े केवल सर्वेक्षण और अनुमान पर आधारित हैं और इनका चुनावी नतीजों से कोई सरोकार नहीं है। चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे, जिसके बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   29 April 2026 8:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story