असम में चुनाव की तैयारियां पूरी, पोलिंग कर्मियों ने कहा-पहली बार मिला ऐसा अनुभव

असम में चुनाव की तैयारियां पूरी, पोलिंग कर्मियों ने कहा-पहली बार मिला ऐसा अनुभव
गुरुवार को होने वाले असम विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विश्वनाथ और होजाई में पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए बुधवार को रवाना हो चुकी हैं। चुनावी माहौल के बीच कर्मचारियों में उत्साह और जिम्मेदारी का भाव साफ दिखाई दे रहा है।

विश्वनाथ, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। गुरुवार को होने वाले असम विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विश्वनाथ और होजाई में पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए बुधवार को रवाना हो चुकी हैं। चुनावी माहौल के बीच कर्मचारियों में उत्साह और जिम्मेदारी का भाव साफ दिखाई दे रहा है।

होजाई से एक पोलिंग कर्मी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए आईएएनएस से कहा कि यह उनके जीवन का पहला ऐसा अनुभव है और वह खुद को काफी उत्साहित व तरोताजा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी पर जाना उनके लिए गर्व की बात है और यह एक नया अनुभव भी है।

वहीं, एक अन्य पोलिंग कर्मी ने कहा कि सभी लोग एक ही चरण में चुनाव ड्यूटी निभा रहे हैं, जिससे टीमवर्क और सहयोग की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि हर कोई अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है और यह अनुभव उनके लिए बेहद खास है।

होजाई जिले से भी एक पोलिंग कर्मी ने जानकारी दी कि उनका पोलिंग स्टेशन नंबर 92 है और उनकी टीम में कुल चार सदस्य हैं, जो मिलकर चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में जुटे हैं।

नगांव से पोलिंग कर्मी ने कहा, "मैं मतदाताओं से अनुरोध करना चाहूंगा कि वे जल्दी आएं और मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लें। अपना वोट डालें और अपने अधिकार का प्रयोग करें।"

गौरतलब है कि असम में गुरुवार को एक ही चरण में मतदान होना है। राज्य की सभी 126 विधानसभा सीटों पर इस बार कुल 722 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें राष्ट्रीय दलों के 211, राज्य स्तरीय दलों के 116, पंजीकृत दलों के 137 और 258 निर्दलीय प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

चुनाव आयोग द्वारा पूरी तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

असम में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर उत्साह चरम पर है और सभी की नजरें अब मतदान और नतीजों पर टिकी हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 April 2026 12:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story