खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन करना गलत नहीं हुसैन दलवई

खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन करना गलत नहीं हुसैन दलवई
कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर कहा कि वह वहां के मुखिया थे। उन्हें जिस तरह से मारा गया है, क्या यह अच्छी बात है? इसमें कुछ लोगों को दुख होगा, और वह दुखी होकर अगर प्रदर्शन करते हैं तो मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगता।

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर कहा कि वह वहां के मुखिया थे। उन्हें जिस तरह से मारा गया है, क्या यह अच्छी बात है? इसमें कुछ लोगों को दुख होगा, और वह दुखी होकर अगर प्रदर्शन करते हैं तो मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगता।

ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत पर सोनिया गांधी द्वारा लिखे गए आर्टिकल पर हुसैन दलवई ने कहा कि अमेरिका और इजरायल मिलकर यह सब चला रहे हैं। अमेरिका की राजनीति ऐसी है कि हम जो बोलेंगे, वैसे ही दुनिया चलेगी। विश्व कैसे चलेगा, यह अमेरिका तय करेगा। यह बिल्कुल गलत बात है। दूसरे देशों में कौन राज करेगा, कौन नहीं करेगा, यह आप क्यों तय करेंगे? इसका मतलब आप कुछ जानते नहीं, आप कुछ मानते नहीं। हर जगह अपनी राजनीति चलाते हो। हमारे ईरान के साथ संबंध बड़े अच्छे रहे हैं।

वहीं, सोनिया गांधी ने बहुत अच्छा सवाल उठाया है कि इतने दिन हो गए, तीन-चार दिन हो गए, हमारी सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया ही नहीं आई। इसमें हमारी सरकार को अगुवाई करनी चाहिए और हमेशा करती रही है। ईरान तो हमारे साथ रहा है। यह युद्ध बढ़ना नहीं चाहिए, बल्कि आपस में टेबल पर आकर चर्चा होनी चाहिए।

राज्यसभा सीट पर एमवीए में दरार के सवाल पर हुसैन दलवई ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि मल्लिकार्जुन खड़गे वहां नेता हैं। वहां की तादाद उतनी रहना जरूरी है, इसलिए यह सीट हमें दीजिए। दो साल बाद किसी और को दे दीजिए। विधान परिषद की सीट पर उद्धव ठाकरे को लड़ना चाहिए। कांग्रेस ने अच्छा फॉर्मूला दिया है। अभी इसका हल निकल जाएगा।

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने मंत्री नितेश राणे के बयान पर कहा कि मंत्री होकर अच्छा काम करो। कोंकण का विकास करो, वहां की सारी मछलियां मर गई हैं। वहां केमिकल इंडस्ट्री आ गई हैं। एक केमिकल के कारण लोग मर सकते हैं। वहां 132 प्रजाति की मछलियां थीं। वहां जैसी मछली की वैराइटी दुनिया में नहीं थी। उन्हें जो मंत्रालय मिला है, उसका काम करो। वह हिंदू-मुसलमान करते हैं। उन्हें क्या मतलब? वह कौन हैं सीएम है या पीएम हैं? एक छोटे मंत्री हैं अपने मंत्रालय का काम करो।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 March 2026 8:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story