अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव पर संजय निषाद का पलटवार, इकबाल अंसारी ने सरकार की तारीफ की

अयोध्या को लेकर अखिलेश यादव पर संजय निषाद का पलटवार, इकबाल अंसारी ने सरकार की तारीफ की
अयोध्या को लेकर लगातार राजनीतिक बयानबाजी जारी है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच चल रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार आती है तो अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक स्थल बनाया जाएगा। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने पलटवार किया है।

लखनऊ, 12 जुलाई (आईएएनएस)। अयोध्या को लेकर लगातार राजनीतिक बयानबाजी जारी है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच चल रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उनकी सरकार आती है तो अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक स्थल बनाया जाएगा। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने पलटवार किया है।

संजय निषाद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि ये सब बहुरूपिया लोग हैं। अगर इन्हें धार्मिक स्थल बनाना है, तो कृष्ण जन्मभूमि को बनाएं। अयोध्या तो पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्थल है। अयोध्या में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है और विदेश से लोग आ रहे हैं। पहले लोग गोवा जाते थे और आज अयोध्या आ रहे हैं।

उन्होंने अखिलेश यादव पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता सब जानती है। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष की हुंकार पर उन्होंने कहा कि दूल्हा कौन बनेगा? दिल्ली वाला या उत्तर प्रदेश वाला? बिन दूल्हे की बारात का क्या फायदा? ये तो ऐसे लोग हैं जो दिन में एकजुटता दिखाते हैं और रात में अलग हो जाते हैं।

बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व याचिकाकर्ता इकबाल अंसारी ने राम मंदिर चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयोध्या भगवान राम की है और सभी धर्मों के लोग इसका सम्मान करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं की आस्था का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए और कथित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में जो हुआ, वह गलत हुआ। नजर में आते ही सरकार ने कार्रवाई की। सरकार ने अयोध्या के लिए बहुत कुछ किया है। अब अयोध्या के कुछ लोगों ने गलत किया, गलत करने वाले आज सलाखों के पीछे हैं। हम प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करते हैं। भगवान के साथ गलत करने का अंजाम बुरा होता है, वही हुआ।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 July 2026 8:30 PM IST

Tags

Next Story