आयुर्वेद पीजी दाखिलों में आ रही रुकावटों को लेकर सांसद जॉन ब्रिटास ने केंद्रीय आयुष मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

आयुर्वेद पीजी दाखिलों में आ रही रुकावटों को लेकर सांसद जॉन ब्रिटास ने केंद्रीय आयुष मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग
सीपीआई (एम) सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास ने आयुर्वेद पीजी दाखिलों में आ रही रुकावटों को लेकर केंद्रीय आयुष मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।

तिरुवनंतपुरम, 20 नवंबर (आईएएनएस)। सीपीआई (एम) सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास ने आयुर्वेद पीजी दाखिलों में आ रही रुकावटों को लेकर केंद्रीय आयुष मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।

सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास ने आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव को पत्र लिखकर ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (एआईएपीजीईटी 2026–27) के तहत पीजी आयुर्वेद में दाखिलों में आ रही लगातार रुकावटों और अनिश्चितता के मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।

केंद्रीय काउंसलिंग आयोजित करने वाली संस्था आयुष प्रवेश केंद्रीय काउंसलिंग समिति (एएसीसीसी) ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए 6 नवंबर को पीजी आयुर्वेद के पहले राउंड के परिणाम रोक दिए। इसके बाद, 16 नवंबर को दूसरे राउंड की काउंसलिंग भी रोक दी गई, लेकिन इसके लिए कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया और न ही काउंसलिंग फिर से शुरू करने के लिए कोई निश्चित समय-सीमा बताई गई।

उन्होंने बताया कि एएसीसीसी ने 5 नवंबर को पहले राउंड का अंतिम आवंटन परिणाम जारी किया था और उम्मीदवारों को 6 नवंबर से अपने आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए थे, लेकिन बाद में परिणाम को रोक दिया गया। उन्होंने इस बारे में आधिकारिक जानकारी मांगी है कि क्या परिणाम रोके जाने के फैसले से पहले किसी उम्मीदवार ने दाखिले की औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं या दाखिला ले लिया था और ऐसे दाखिलों की स्थिति और वैधता क्या है।

इस रुकावट का असर राज्य-स्तरीय दाखिलों पर भी पड़ा है। केरल के 'कमिश्नर फॉर एंट्रेंस एग्जामिनेशन' ने अखिल भारतीय स्तर पर आवंटन रोके जाने का हवाला देते हुए राज्य-स्तरीय पीजी आयुर्वेद आवंटन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है।

इस स्थिति को हजारों मेधावी उम्मीदवारों के लिए बेहद कष्टकारी बताते हुए, डॉ. जॉन ब्रिटास ने कहा कि जिन छात्रों ने परीक्षा और काउंसलिंग की सभी शर्तें पूरी कर ली हैं, उन्हें प्रशासनिक अनिश्चितताओं या संस्थागत कमियों के कारण नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया है कि वे इस मामले में तत्काल स्पष्टीकरण सुनिश्चित करें, प्रशासनिक मुद्दों की पारदर्शी समीक्षा करवाएं और शेष काउंसलिंग राउंड को पूरा करने के लिए एक निश्चित समय-सीमा तय करें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story