बढ़ते वज़न पर नहीं हो पा रहा कंट्रोल, इन छोटे-छोटे दानों के पास है समाधान

बढ़ते वज़न पर नहीं हो पा रहा कंट्रोल, इन छोटे-छोटे दानों के पास है समाधान
चियासीड्स को पोषण का पावरहाउस कहा जाता है। ये छोटे-छोटे काले बीज हृदय रोगों से बचाव में बहुत प्रभावी हैं और दिल को स्वस्थ तथा मजबूत रखते हैं। इनमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये बीज न केवल वजन घटाने में सहायक हैं, बल्कि पाचन तंत्र को सुधारते हैं और ब्लड शुगर तथा कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखते हैं।

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। चियासीड्स को पोषण का पावरहाउस कहा जाता है। ये छोटे-छोटे काले बीज हृदय रोगों से बचाव में बहुत प्रभावी हैं और दिल को स्वस्थ तथा मजबूत रखते हैं। इनमें फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये बीज न केवल वजन घटाने में सहायक हैं, बल्कि पाचन तंत्र को सुधारते हैं और ब्लड शुगर तथा कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखते हैं।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने चियासीड्स को हृदय स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय बताया है। मंत्रालय के अनुसार, ये छोटे काले दाने सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, खासतौर पर अल्फा-लिनोलेनिक एसिड के रूप में मौजूद होते हैं। ये फैटी एसिड शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने में मदद करते हैं। इससे धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है और हृदय सुरक्षित रहता है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि नियमित रूप से चियासीड्स का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम काफी हद तक घट जाता है। साथ ही, ये ब्लड प्रेशर को स्थिर रखने में भी सहायक हैं। चियासीड्स में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर होता है, जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में मदद करता है। नतीजतन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नियंत्रित रहती है और दिल पर दबाव कम पड़ता है।

ज्यादा नहीं, रोजाना मात्र 1-2 चम्मच चियासीड्स का सेवन करने से दिल की बीमारियों से बचाव संभव है। इनका इस्तेमाल बहुत आसान है। इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह खा सकते हैं। दही, सलाद, दलिया, ओट्स या फलों के साथ मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है।

पानी में भिगोने पर ये दाने जेल जैसा रूप ले लेते हैं, जो पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। चियासीड्स में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर को अंदर से मजबूत और स्वस्थ बनाए रखते हैं। नियमित सेवन से हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है तथा समग्र सेहत में सुधार आता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 March 2026 2:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story