बहरीन को न‍िशाना बनाकर क‍िए गए ईरानी हमले की यूएई ने की न‍िंदा

बहरीन को न‍िशाना बनाकर क‍िए गए ईरानी हमले की यूएई ने की न‍िंदा
संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान के हमले की सख्त निंदा की है। इस घटना में एक मोरक्को के नागरिक ठेकेदार की ड्यूटी के दौरान शहादत हुई, जबकि संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय के कई कर्मियों सहित बहरीन के सैनिक घायल हुए।

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान के हमले की सख्त निंदा की है। इस घटना में एक मोरक्को के नागरिक ठेकेदार की ड्यूटी के दौरान शहादत हुई, जबकि संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय के कई कर्मियों सहित बहरीन के सैनिक घायल हुए।

संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान के बिना किसी उकसावे के किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। हमले में बहरीन साम्राज्य को निशाना बनाया गया। इस हमले के परिणामस्वरूप, यूएई सशस्त्र बलों के साथ काम कर रहे एक मोरक्को के नागरिक ठेकेदार की अपनी नियमित ड्यूटी निभाते समय शहादत हो गई। साथ ही, यूएई रक्षा मंत्रालय के पांच सदस्य और कई बहरीनी सैनिक घायल हो गए। यह हमला अंतर्राष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन है।

एक बयान में विदेश मंत्रालय (एमओएफए) ने इस बात को फिर से दोहराया कि यह आक्रामकता बहरीन साम्राज्य की संप्रभुता का उल्लंघन है और उसकी सुरक्षा तथा स्थिरता के लिए एक खतरा है। इसके अलावा यह एक खतरनाक तनाव वृद्धि का भी संकेत है, जो जीसीसी देशों और व्यापक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करता है।

यूएई ने बहरीन साम्राज्य के प्रति अपनी पूर्ण एकजुटता व्यक्त की और उसकी सुरक्षा तथा स्थिरता को बनाए रखने के उद्देश्य से उठाए गए सभी उपायों के प्रति अपने समर्थन पर जोर दिया। इस जघन्य हमले के बाद यूएई ने शहीद के परिवार के प्रति तथा मोरक्को साम्राज्य और वहां की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं और सहानुभूति व्यक्त की। साथ ही, उसने घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

वहीं, पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच मंगलवार को इजरायल की ओर से दावा किया गया कि समय रहते की गई कार्रवाई में ईरान के लॉन्चर को नष्ट कर संभावित खतरे को टाल दिया।

इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने बताया क‍ि इजरायल एयर फोर्स (आईडीएफ) के जेट्स ने पश्चिमी ईरान में एक ऐसे बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर को निशाना बनाया, जो पूरी तरह लोड था और इजरायल पर हमले के लिए तैयार था।

लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, “हमारे आम लोगों को न‍िशाना बनाकर किए गए लॉन्च को समय रहते रोका ल‍िया गया। इजरायल एयर फोर्स (आईएफ) जेट्स ने पश्चिमी ईरान में एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर पर हमला किया जो पहले से ही लोड था और इजरायल पर फायर करने के लिए तैयार था और इस्तेमाल होने से पहले ही उसे खत्म कर दिया।''

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 March 2026 11:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story