पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार महिला सुरक्षा पर काम करेगी मिताली मल

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार महिला सुरक्षा पर काम करेगी मिताली मल
पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मिताली मल ने महिला सुरक्षा को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता के शासन में महिलाओं को घर से बाहर निकलने में भी डर लगता था। अब भाजपा इस दिशा में ठोस काम करेगी।

कोलकाता, 7 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मिताली मल ने महिला सुरक्षा को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता के शासन में महिलाओं को घर से बाहर निकलने में भी डर लगता था। अब भाजपा इस दिशा में ठोस काम करेगी।

कोलकाता में मिताली मल ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि मैं एक साधारण महिला हूं, जिसे भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया। मैं अपनी विधानसभा के मतदाताओं को आभार जताना चाहती हूं जिन्होंने मुझे अपना नेता चुना।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल के लिए काम करूंगी। उन्होंने महिला सुरक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि मुर्शिदाबाद इलाके से आने के कारण मैं जानती हूं कि वहां महिलाओं के सामने सुरक्षा की बड़ी समस्या है। वे घर से निकलने में भी डरती हैं। इस मुद्दे पर हम काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता ने ममता बनर्जी को हरा दिया है, फिर भी उन्हें भ्रम है। जनता उन्हें जवाब दे चुकी है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि टीएमसी का मतलब ही हिंसा है। बंगाल में टीएमसी हिंसा करती है और हारने के बाद भी उन्हें सबक नहीं मिल रहा है।

भाजपा नेता देबाशीष धर ने इस हत्या को टीएमसी की बड़ी साजिश करार देते हुए कहा कि जनता ने तय कर लिया था कि भाजपा की जीत होगी। अब हमें काम करना है। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सारी अच्छी चीजें कर सकती है, लेकिन टीएमसी अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद सख्ती से निपटा जाएगा। देबाशीष धर ने ममता बनर्जी के बयानों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे कुछ भी कह सकती हैं। सुबह उठकर आप सूरज को चांद नहीं कह सकते।

हिंसा का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि अगर किसी राज्य में सबसे ज्यादा हिंसा हुई है तो वह ममता बनर्जी के शासन में हुआ है। वे सरकार बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 May 2026 10:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story