पश्चिम बंगाल से टीएमसी का सूपड़ा साफ होना तय जगन्नाथ सरकार
शांतिपुर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने टीएमसी प्रमुख और प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शांतिपुर की जनता बहुत समझदार है, उन्हें पता है कि किसे वोट करना है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा कि ममता बनर्जी को मालूम है कि उनकी जमीन खिसक चुकी है। इसीलिए, उनकी चुनावी सभाओं और रैलियों में अब लोग नहीं पहुंच रहे हैं और चुनाव में टीएमसी की करारी हार तय है। उन्होंने दावा किया कि इस बार शांतिपुर की जनता उन्हें वोट नहीं देगी।
बंगाल को लेकर पीएम मोदी की ओर से दिए गए हालिया बयान का समर्थन करते हुए भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि बंगाल में अब जंगलराज नहीं, बल्कि ‘महाजंगलराज’ चल रहा है। उन्होंने कहा कि महाजंगलराज को गंगा मैया साफ कर देंगी। बिहार से चली हैं, बंगाल की खाड़ी में आ रही हैं और इसे पूरी तरह साफ कर देंगी।
भाजपा में कुछ अन्य दल के नेताओं के शामिल होने पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ सूनामी चल रही है। उनके खिलाफ सभी लोग एकजुट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि ममता के कुशासन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार खत्म करेगी। भाजपा नेता ने उन लोगों का पार्टी में स्वागत किया है जो विकसित बंगाल का सपना देखते हैं।
दूसरी तरफ, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मतगणना के दिन सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मतगणना के शुरुआती घंटों में भ्रामक खबरें फैलाई जा सकती हैं, जिससे यह दिखाने की कोशिश होगी कि भाजपा उम्मीदवार अधिकांश सीटों पर आगे चल रहे हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सुबह के समय वे ऐसा माहौल बनाएंगे कि उनके उम्मीदवार आगे हैं, लेकिन इससे निराश मत होना। अंत तक इंतजार करना, आखिर में जीत हमारी ही होगी। मतगणना पूरी होने तक केंद्र नहीं छोड़ना।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   6 April 2026 11:37 PM IST












