बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार जीती वनडे सीरीज

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार जीती वनडे सीरीज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरे वनडे में हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज जीती है।

ढाका, 11 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरे वनडे में हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज जीती है।

ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था।

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने बिना किसी स्कोर के 3 विकेट गंवा दिए थे। 25 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन नाबाद 55 और जेवियर बार्टलेट 52 ने संभाला। 42 ओवर में ऑस्ट्रेलिया जब 8 विकेट के नुकसान पर 187 के स्कोर पर थी, उस समय मैच में बारिश ने बाधा डाला। बारिश की वजह से मैच में लंबे समय तक व्यवधान रहा। ऑस्ट्रेलियाई पारी फिर से शुरू नहीं हो सकी।

इसके बाद अंपायरों ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को समाप्त करने की घोषणा की और बांग्लादेश को डीएलएस नियम के तहत 41 ओवर में 192 रन का संशोधित लक्ष्य दिया।

बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने 3-3 विकेट लिए। तनवीर इस्लाम ने 2 विकेट लिए।

बांग्लादेश ने 35 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। बांग्लादेश की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी और तंजिद हसन बिना खाता खोले आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए सौम्य सरकार (47) और नजमुल हसन शांतो (41) ने 86 रन की साझेदारी कर टीम के लक्ष्य की दिशा में मजबूत नींव रखी। हालांकि, दोनों के विकेट लगातार गिरे और टीम का स्कोर 98 रन पर 3 विकेट हो गया। इसके बाद कप्तान लिटन दास ने 21, तौहिद हृदय ने नाबाद 40, एम. होसैन ने 15, और कप्तान मेहदी हसन मिराज ने नाबाद 22 रन बनाकर टीम को जीत दिलायी।

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। रहमान ने 7 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Jun 2026 10:18 PM IST

Tags

Next Story