'बैंगल्स' से फिर छाए संजू राठौड़, ईशा मालविया संग नई केमिस्ट्री ने जीता दिल
मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। आज के समय में म्यूजिक इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है, जहां अलग-अलग स्टाइल और संस्कृतियों का मेल नए तरह के गाने बना रहा है। खासकर रीजनल म्यूजिक अब पूरे देश और दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। इसी कड़ी में मराठी पॉप म्यूजिक भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें कुछ कलाकार अपने अलग अंदाज से लगातार दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।
ऐसे ही एक कलाकार हैं संजू राठौड़, जो अपने यूनिक म्यूजिक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने एक बार फिर अपने नए गाने से सुर्खियां बटोरी हैं।
संजू राठौड़ ने हाल ही में अपना नया गाना 'बैंगल्स' रिलीज किया है, जिसमें उनके साथ ईशा मालवीय नजर आ रही हैं। इससे पहले दोनों की जोड़ी 'शेकी शेकी' गाने में भी देखी जा चुकी है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ऐसे में 'बैंगल्स' के जरिए इन दोनों की केमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों के सामने आई है।
इस गाने की सबसे दिलचस्प बात इसका म्यूजिक है। इसमें रेगे के साथ मराठी लोक संगीत का अनोखा मिश्रण किया गया है। यह गाना सुनने में जितना आधुनिक लगता है, उतना ही अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ भी महसूस होता है।
इस गाने को लेकर संजू राठौड़ ने कहा, ''मैं कुछ ऐसा बनाना चाहता था, जो मजेदार हो, अपनी संस्कृति से जुड़ा हो और सुनते ही लोगों के दिलों में बस जाए। मैं अपनी इस कोशिश में सफल रहा। ईशा मालविया के साथ दोबारा काम करना मेरे लिए खास अनुभव रहा, क्योंकि हमारे बीच पहले से ही अच्छी बॉन्डिंग है। इसके अलावा, पीयूष और शाजिया के साथ काम करने से गाने में एक नई ऊर्जा आई है।''
अगर संजू राठौड़ के करियर की बात करें तो उन्हें असली पहचान 2024 में आए उनके वायरल गाने 'गुलाबी साड़ी' से मिली थी। इसके बाद उन्होंने 'काली बिंदी' और 'सुंदरी' जैसे कई हिट गाने दिए। उनका म्यूजिक खास इसलिए है क्योंकि वह पारंपरिक मराठी लोक धुनों को आधुनिक पॉप और अन्य अंतरराष्ट्रीय स्टाइल के साथ मिलाकर पेश करते हैं। यही कारण है कि उनके गाने युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   20 April 2026 6:10 PM IST












