बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 20 जुलाई तक सुनहरा मौका

बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए 20 जुलाई तक सुनहरा मौका
बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने जीबीओ स्ट्रीम में क्रेडिट अधिकारियों की कुल 779 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है।

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) ने जीबीओ स्ट्रीम में क्रेडिट अधिकारियों की कुल 779 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है।

बैंक ऑफ इंडिया की ओर से क्रेडिट अधिकारी (जीबीओ स्ट्रीम) पोस्ट के लिए जारी 779 रिक्तियों में मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-II (एमएमजीएस-II) के 677, मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-III (एमएमजीएस-III) के 61 और सीनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-IV (एसएमजीएस-IV) के 41 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंक के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री या सीए/सीएमए-आईसीडब्ल्यूए/सीएस/सीएफए जैसी प्रोफेशनल डिग्री के साथ-साथ क्वालिफिकेशन के बाद बैंकिंग/क्रेडिट क्षेत्र में स्केल के अनुसार निर्धारित 3 से 7 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु स्केल के अनुसार 25 से 32 वर्ष और अधिकतम आयु 32 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन योग्यता मानदंडों की जांच, ऑनलाइन परीक्षा, व्यक्तिगत इंटरव्यू और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी एमएमजीएस-II के लिए 64,820 से 93,960 रुपए, एमएमजीएस-III के लिए 85,920 से 1,05,280 रुपए और एसएमजीएस-IV के लिए 1,02,300 से 1,20,940 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य और अन्य के लिए 850 रुपए एवं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 175 रुपए तय किया गया है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 July 2026 10:46 PM IST

Tags

Next Story