बांकीपुर में एनडीए बड़े मार्जिन से चुनाव जीतने वाली है, बिहार में पैसे की कोई दिक्कत नहीं संजय झा

बांकीपुर में एनडीए बड़े मार्जिन से चुनाव जीतने वाली है, बिहार में पैसे की कोई दिक्कत नहीं संजय झा
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बांकीपुर विधानसभा से प्रशांत किशोर के उपचुनाव लड़ने की संभावना, नीतीश कुमार पर लगे आरोपों और भरत तिवारी मामले सहित कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी है।

पटना, 7 जुलाई (आईएएनएस)। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बांकीपुर विधानसभा से प्रशांत किशोर के उपचुनाव लड़ने की संभावना, नीतीश कुमार पर लगे आरोपों और भरत तिवारी मामले सहित कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय कुमार झा ने प्रशांत किशोर के चुनावी मैदान में आने को लेकर कहा कि लोकतंत्र में चुनाव में किसी को भी कहीं से भी खड़ा होने का अधिकार है। बांकीपुर उपचुनाव पूरे बिहार के लिए प्रतिष्ठा की बात है। वह बिहार के पहले नेता हैं जो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। यहां के विधायक को इतना सम्मान मिला कि वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए। मेरा अनुमान है कि बांकीपुर में एनडीए बड़े मार्जिन से चुनाव जीतने वाली है।

ममता बनर्जी के बयान पर संजय कुमार झा ने कहा कि उनको किसलिए कोई रोकेगा? किसी ने आज तक रोका है क्या? जनता तय करती है कि किसको रोकना है और किसको आगे बढ़ाना है। बंगाल में जनता ने तय कर दिया और उनकी पार्टी के लोग ही छोड़कर निकल गए। ऐसे में उनको खुद विश्लेषण करना चाहिए कि कैसी पार्टी वो चला रही थीं। आज तक किसी पार्टी की ऐसी स्थिति हुई है क्या?

नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर के बयान पर जदयू नेता ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं। नीतीश कुमार 20 वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे और ज्यादा वक्त तक एनडीए के मुख्यमंत्री रहे। बिहार की जनता ने उनको आशीर्वाद दिया। अब वह राज्यसभा के सांसद हैं; यह उनका खुद का निर्णय है। आज भी सरकार में उनकी सहभागिता और मार्गदर्शन है। जदयू और भाजपा को मिलाकर सरकार चल रही है। इस सरकार में जदयू के 16 मंत्री हैं।

तेजस्वी यादव के वित्तीय संकट के आरोप पर संजय कुमार झा ने कहा कि कोई खजाना खाली नहीं है। बिहार में विकास की गति और बढ़ाई जाएगी। उद्योग और निवेश को लेकर सीएम सम्राट चौधरी कदम उठा रहे हैं। बिहार में पैसे की कोई दिक्कत नहीं है।

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर संजय कुमार झा ने कहा कि अपनी पार्टी की ओर से स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कैबिनेट की ओर से फैसला किया गया है कि न्यायिक आयोग बनाकर जांच कराई जाएगी। न्यायिक आयोग के लोगों ने भी वहां जाकर मुलाकात की है। एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर विश्वास रखना चाहिए। दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए न्यायिक आयोग बनाया गया है। न्यायिक आयोग की रिपोर्ट पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 July 2026 1:11 PM IST

Tags

Next Story