बरहामपुर से मुझे हराने के लिए ममता बनर्जी कोई कसर नहीं छोड़ेगी अधीर रंजन चौधरी

बरहामपुर से मुझे हराने के लिए ममता बनर्जी कोई कसर नहीं छोड़ेगी अधीर रंजन चौधरी
पश्चिम बंगाल की बरहामपुर विधानसभा सीट में चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार अधीर चौधरी को हार का डर सताने लगा है। उन्होंने टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

मुर्शिदाबाद, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की बरहामपुर विधानसभा सीट में चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार अधीर चौधरी को हार का डर सताने लगा है। उन्होंने टीएमसी प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें हराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

सीएम ममता बनर्जी ने बरहामपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली। जिसमें लोगों का भारी समर्थन मिला।

कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी की पदयात्रा को लेकर कहा कि जहां तक मुझे याद है, ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद या बहरामपुर में कभी रोड शो नहीं किया है। तीन बार मुख्यमंत्री बनने के बाद भी इस बार उन्होंने अचानक यहां चुनावी अभियान क्यों शुरू कर दिया है। इससे एक चीज साफ है कि वह मुझे हराने के लिए कुछ भी कर सकती हैं।

लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि मुझे हराने के लिए टीएमसी प्रमुख द्वारा दंगे फैलाए गए थे। इस बार ममता बनर्जी के निर्देश पर एक साजिश होने की संभावना है। मुझे लगता है कि बरहामपुर से मुझे हराने के लिए वे ऐसा भी कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान पदयात्रा निकालना हर किसी पार्टी, नेता का अधिकार होता है, और ममता बनर्जी ने पैदल यात्रा की, इसमें कोई गलत बात नहीं है। लेकिन, इससे पहले कभी पदयात्रा नहीं की, अब क्यों सवाल बड़ा है।

बताते चले कि बरहामपुर से चुनाव लड़ रहे अधीर चौधरी को तृणमूल कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा है। रविवार को कांग्रेस उम्मीदवार अधीर चौधरी ने अपना चुनाव प्रचार शुरू किया।

उन्होंने बहरामपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 5 के मोहन रॉय पारा चौराहे से अपनी यात्रा शुरू की। उन्होंने ज्यादातर पैदल ही प्रचार किया। उनके साथ स्थानीय कांग्रेस नेता और पार्टी कार्यकर्ता भी थे। लेकिन, उन्हें तीन जगहों पर 'वापस जाओ' के नारों का सामना करना पड़ा। यही नहीं कांग्रेस प्रत्याशी को शनिवार सुबह भी कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ओर से बाधाओं का सामना करना पड़ा।

लगातार हो रहे विरोध की वजह से कांग्रेस प्रत्याशी को लगने लगा है कि उनकी जमीन इस विधानसभा क्षेत्र में कमजोर होती जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 April 2026 9:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story