बीसीसीआई ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

बीसीसीआई ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेला जाना है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है।

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेला जाना है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है।

15 सदस्यीय टीम में 4 ऐसे खिलाड़ियों को जगह दी गई है जो अनफिट हैं। ये चार खिलाड़ी ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा हैं। ये चारों खिलाड़ी फिट होने की स्थिति में ही खेल पाएंगे। सवाल यह है कि विकल्प होते हुए भी अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए अनफिट खिलाड़ियों को क्यों चुना? फिट हो जाने की स्थिति में भी खिलाड़ियों को अपनी रिदम में आने के लिए समय चाहिए होता है। अन्यथा इंजरी का खतरा बना रहता है।

नितीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा के करियर पर नजर डालें तो इन चारों खिलाड़ियों का करियर अब तक इंजरी से बुरी तरह प्रभावित रहा है। ऐसे में इन्हें बोर्ड द्वारा पूरा समय दिया जाना चाहिए था, ताकि वापसी के बाद इनके लिए इंजरी की संभावना कम रहे।

भारत में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनका आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन रहा है। उनके पास अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी है। उन्हें मौका दिया जा सकता था। बीसीसीआई जसप्रीत बुमराह की जगह भुवनेश्वर कुमार, वाशिंगटन सुंदर की जगह क्रुणाल पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी की जगह मोहम्मद सिराज या मयंक यादव और हर्षित राणा की जगह प्रिंस यादव को मौका दिया जा सकता था। सिराज, मयंक और भुवनेश्वर के आने से टीम की तेज गेंदबाजी मजबूत होती, जो अफगान सीरीज में काफी जरूरी होगी। इन चारों खिलाड़ियों को मौका देने का बीसीसीआई के पास सुनहरा मौका था, लेकिन बोर्ड ने इनके अवसर कम करने के साथ ही अनफिट खिलाड़ियों को मौका देकर कहीं न कहीं उनकी फिटनेस को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*।

स्टार अनफिट खिलाड़ियों के साथ लगा हुआ है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Sept 2026 9:52 AM IST

Tags

Next Story