बेबुनियाद आरोप लगाना और फिर पीछे हट जाना राहुल गांधी की आदत शाहनवाज हुसैन

बेबुनियाद आरोप लगाना और फिर पीछे हट जाना राहुल गांधी की आदत शाहनवाज हुसैन
भारतीय जनता पार्टी के नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि बेबुनियाद आरोप लगाने और बाद में पीछे हट जाना उनकी आदत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता बिना तथ्यों के आरोप लगाते हैं, जिससे राजनीतिक माहौल खराब होता है।

लखनऊ, 8 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि बेबुनियाद आरोप लगाने और बाद में पीछे हट जाना उनकी आदत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता बिना तथ्यों के आरोप लगाते हैं, जिससे राजनीतिक माहौल खराब होता है।

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी कुछ भी बयान देते रहते हैं, जनता को उन पर विश्वास नहीं है, इसीलिए वह लगातार उन्हें नकार रही है।

इंडी अलायंस की बैठक पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह बैठक पूरी तरह असफल रही और अलायंस के कई सहयोगियों ने इसमें भाग लेने से इनकार कर दिया है। उनके अनुसार विपक्षी दलों के बीच आपसी विश्वास की भारी कमी है, जिसके कारण यह गठबंधन प्रभावी रूप से काम नहीं कर पा रहा है।

इंडी अलायंस के विस्तार पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद ही यह अलायंस कमजोर हो गया था। इस अलायंस के पास न कोई स्पष्ट नेतृत्व नहीं है, न कोई साझा नीति और न ही कोई संगठित ढांचा है। उनके अनुसार यह केवल चुनावी मजबूरी के कारण बना हुआ एक अस्थायी समूह है, जो समय-समय पर बिखरता दिखाई देता है।

उन्होंने कहा कि यह कोई औपचारिक राजनीतिक संगठन नहीं है, बल्कि अलग-अलग विचारधाराओं और दलों का अस्थायी अलायंस है।

उन्होंने कहा कि यह दल केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ आलोचना के मुद्दों पर ही एक साथ दिखाई देते हैं, जबकि उनके बीच कोई स्थायी एकता नहीं है।

भाजपा नेता ने तृणमूल कांग्रेस को लेकर भी कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी एक बिखरा हुआ राजनीतिक समूह बन चुकी है, जिसमें न तो कार्यकर्ताओं की एकजुटता है और न ही विधायकों और सांसदों का मजबूत समर्थन। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर आंतरिक असंतोष बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे के दौरान भी यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है और नेतृत्व पर पकड़ कमजोर पड़ रही है। उनके अनुसार संगठनात्मक स्तर पर पार्टी में स्थिरता की कमी है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Jun 2026 11:51 PM IST

Tags

Next Story