बीमार विधायक उमाशंकर सिंह के यहां छापेमारी दुर्भाग्यपूर्ण और मानवता के खिलाफ मायावती

बीमार विधायक उमाशंकर सिंह के यहां छापेमारी दुर्भाग्यपूर्ण और मानवता के खिलाफ मायावती
उत्तर प्रदेश के अकेले बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमा शंकर सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। इस पर बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि अति-गंभीर बीमारी के दौरान की गई यह कार्रवाई अति दुर्भाग्यपूर्ण और मानवता के खिलाफ है।

लखनऊ, 25 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अकेले बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमा शंकर सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। इस पर बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि अति-गंभीर बीमारी के दौरान की गई यह कार्रवाई अति दुर्भाग्यपूर्ण और मानवता के खिलाफ है।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि विधायक उमा शंकर सिंह जबसे बीएसपी में आए हैं, उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाई है और आज तक उनके क्षेत्र से उनके बारे में किसी भी प्रकार से अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने या अन्य कोई भी गलत कार्य करने की शिकायत नहीं आई है।

पिछले लगभग दो वर्षों से वे काफी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, ऐसी स्थिति में आयकर विभाग को अगर उनके संबंध में कोई शिकायत मिली थी तो वे उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उनके ठीक हो जाने के बाद पूछताछ कर सकते थे। हम किसी भी विभाग के कार्य में दखल नहीं दे रहे हैं, लेकिन आज जिस तरह से उनके ऊपर अति-गंभीर बीमारी के दौरान कार्रवाई की गई है, वह अति दुर्भाग्यपूर्ण और मानवता के खिलाफ है।

बता दें कि मंगलवार सुबह जल्दी तीन दर्जन से अधिक अधिकारी भारी पुलिस सुरक्षा के साथ बसपा विधायक उमा शंकर सिंह के घर पहुंचे। आयकर अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के कारण इलाके में हलचल बढ़ गई।

सूत्रों के अनुसार, आयकर टीम सुबह करीब 7 बजे पहुंची और परिसर को सील कर दिया। लगभग 30 अधिकारियों का एक दल स्थानीय पुलिस की मदद से वित्तीय लेनदेन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।

तलाशी के दौरान अधिकारियों ने घर में पाई गई फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा शुरू कर दी।

विधायक उमा शंकर सिंह बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह कैंसर से जूझ रहे हैं और अकेले बसपा के विधायक हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Feb 2026 11:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story