बंगाल में एआईएमआईएम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही वारिस पठान

बंगाल में एआईएमआईएम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही वारिस पठान
एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हमारी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है।

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हमारी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एआईएमआईएम और हुमायूं कबीर की पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं। एआईएमआईएम ने तकरीबन 15-16 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी वहां (बंगाल) गए थे और प्रचार भी किया। आप लोगों ने देखा होगा कि उन लोगों की रैलियों में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी दिखी।

वारिस पठान ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि लोगों की ये मोहब्बत वोटों में तब्दील होगी। एआईएमआईएम को बंगाल में कामयाबी मिलेगी। चुनाव परिणाम को लेकर उन्होंने कहा कि चार तारीख को परिणाम आएगा तो देखेंगे। अभी से ही बिगुल बजाने से क्या फायदा?

कई जगहों पर चल रही बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि बुलडोजर की कार्रवाई पूरी तरह से असंवैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट ने भी बुलडोजर की कार्रवाई को असंवैधानिक बताया है। बिना कानून का पालन किए आप किसी के घर को नहीं तोड़ सकते। देश संविधान से चलेगा, कानून से चलेगा। बुलडोजर से देश नहीं चलेगा।

गुजरात के लोगों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने 8 अप्रैल को कहा था कि देखिए, खड़गे ने कहा कि वे एक वरिष्ठ व्यक्ति हैं, वे एक मंझे हुए राजनेता हैं। अब उन्होंने जो कहा, वह उनका बयान है। वह उनकी पार्टी का बयान है। उसके बाद, जब चारों तरफ से हंगामा मचा तो भाजपा के लोग उनके दफ्तर गए और पूरे गुजरात में विरोध प्रदर्शन किया। अब उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया है तो इस बारे में मुझे क्या कहना है?

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 April 2026 10:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story