बंगाल में भाजपा की जीत के बाद कोलकाता में ‘मछली उत्सव’, दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

बंगाल में भाजपा की जीत के बाद कोलकाता में ‘मछली उत्सव’, दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और नई सरकार के गठन के बाद रविवार को कोलकाता में भव्य ‘मछली उत्सव’ का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार में मंत्री दिलीप घोष सिंगाही पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी मोर्चा द्वारा बंगाल में ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में आयोजित मछली उत्सव में शिरकत की।

कोलकाता, 10 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और नई सरकार के गठन के बाद रविवार को कोलकाता में भव्य ‘मछली उत्सव’ का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार में मंत्री दिलीप घोष सिंगाही पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी मोर्चा द्वारा बंगाल में ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में आयोजित मछली उत्सव में शिरकत की।

दिलीप घोष ने मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्‍यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधा।

इस दौरान उनके साथ भाजपा विधायक तापस राय भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, मछली व्यापारी, मत्स्य पालन से जुड़े कारोबारी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल के बारे में बहुत झूठ फैलाया कि भाजपा आ गई तो मछली भात को बंद कर देगी। मछली पर बैन लगा देगी, लेकिन ऐसा नहीं होगा। बंगाल की मछली अस्मिता का सवाल है और हम लोग आज यहां पर मछली उत्सव में आए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने बंगाल में मछली कारोबार को पीछे कर दिया है। अब हमारी सरकार आई है तो भाजपा बंगाल में मछली पालन को और ज्यादा तवज्जो देगी।

उन्‍होंने कहा कि बंगाल में मछली का उत्‍पादन कम होता है। बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्‍य प्रदेश से मछलियां मंगाई जाती हैं। बंगाल की जनता मछली-भात खाती है तो उत्‍पादन क्‍यों नहीं होगा। ममता बनर्जी राजनीति करते हुए यह भी व्‍यवस्‍था नहीं कर पाईं कि बंगाल की जनता को मछली-भात खिलाया जा सके। हम बंगाल के लोगों को मछली-भात जरूर खिलाएंगे।

उन्‍होंने कहा कि आज भी इंडस्‍ट्री लगाने के लिए उद्योगपति उत्‍सुक हैं। हमारी सरकार इसको लेकर प्रदेश में अच्‍छा वातावरण बनाएगी। सब लोगों को काम करने का मौका मिलेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 May 2026 10:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story