बंगाल शपथ ग्रहण मिथुन चक्रवर्ती ने राजनाथ सिंह-योगी आदित्यनाथ के छुए पैर, अमित शाह को लगाया गले

बंगाल शपथ ग्रहण मिथुन चक्रवर्ती ने राजनाथ सिंह-योगी आदित्यनाथ के छुए पैर, अमित शाह को लगाया गले
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई ऐसे दृश्य देखने को मिले, जिनकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी शिरकत की।

कोलकाता, 9 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई ऐसे दृश्य देखने को मिले, जिनकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी शिरकत की।

दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह में मिथुन चक्रवर्ती का लुक काफी हटकर था। उन्होंने कुर्ता-पायजामा के साथ गले में शॉल और सिर पर लाल रंग की कैप लगाई हुई थी। मंच पर आते ही उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैर छुए, हालांकि राजनाथ ने उन्हें ऐसा करने से रोका और फिर हाथ मिलाया। इसके बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को गले लगाया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

राजनाथ और अमित शाह से मिलने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से हाथ मिलाया और फिर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मिले। इस दौरान उन्होंने नायडू के भी पैर छूने की कोशिश की, लेकिन नायडू ने उन्हें रोका और हाथ मिलाते हुए मुस्कुराहट के साथ बात की। आगे बढ़ते हुए वह भाजपा नेता जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिले।

मिथुन ने योगी आदित्यनाथ के चरण स्पर्श किए और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गले लगाया।

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। लोग मिथुन की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे उनके 'संस्कार' बता रहे हैं।

मिथुन चक्रवर्ती के राजनीति करियर की बात करें तो उन्होंने 2014 में राजनीति में कदम रखा था, जब उन्हें तृणमूल कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुना गया। उन्होंने पश्चिम बंगाल से जुड़े मुद्दों और सामाजिक विषयों को संसद में उठाया, लेकिन 2016 में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद वे लंबे समय तक राजनीति से दूर रहे। साल 2021 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की। वह अक्सर राजनीति कार्यक्रमों में नजर आते रहते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 4:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story