बेंगलुरु में ईडी का एक्शन, जा लाइफस्टाइल इंडिया समेत 3 के खिलाफ चार्जशीट दायर

बेंगलुरु में ईडी का एक्शन, जा लाइफस्टाइल इंडिया समेत 3 के खिलाफ चार्जशीट दायर
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बेंगलुरु जोनल ऑफिस ने बैंगलोर की स्पेशल कोर्ट (पीएमएलए) में जा लाइफस्टाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उसके डायरेक्टर्स समेत 3 आरोपियों/संस्थाओं के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (पीसी) दायर की है।

बेंगलुरु, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बेंगलुरु जोनल ऑफिस ने बैंगलोर की स्पेशल कोर्ट (पीएमएलए) में जा लाइफस्टाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उसके डायरेक्टर्स समेत 3 आरोपियों/संस्थाओं के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (पीसी) दायर की है।

ईडी की जांच, बैंगलोर के मगदी रोड पुलिस स्टेशन में जा लाइफस्टाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर्स के खिलाफ इंडियन पीनल कोड (आईपीसी), 1860 के तहत दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी।

ईडी की जांच से पता चला है कि जा लाइफस्टाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने लोगों को मेंबर बनाने और उनसे पैसे इकट्ठा करने के लिए एक खास मेंबरशिप-बेस्ड मॉडल अपनाया था। कंपनी ने संभावित लोगों से व्हाट्सएप और दूसरे ऑनलाइन कम्युनिकेशन चैनलों के जरिए संपर्क किया और उन्हें कंपनी के डिजिटल मार्केटिंग और विज्ञापन देखने के प्रोग्राम के बारे में बताया।

इच्छुक लोगों को कंपनी के वेब प्लेटफॉर्म पर मुफ्त रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक दिया गया, जहां उन्हें लॉगिन क्रेडेंशियल बनाने थे। इसके बाद, परमानेंट मेंबरशिप पाने और कंपनी के अर्निंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए मेंबर्स को जा लाइफस्टाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैंक अकाउंट में 1,109 रुपए (जीएसटी सहित) जमा करने होते थे।

इस मामले में जा लाइफस्टाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 6 दिसंबर 2020 से 4 जून 2021 के दौरान लोगों से लगभग 4.29 करोड़ रुपए इकट्ठा किए। जांच में यह भी पता चला कि कंपनी की ओर से विज्ञापन देखकर पैसे कमाने की कोई सुविधा नहीं दी गई थी, बल्कि इकट्ठा किए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी के डायरेक्टर्स के निजी खर्चों/फायदों के लिए किया गया था।

इससे पहले, ईडी की जांच के दौरान 22 जुलाई 2026 को एक प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (पीएओ) जारी किया गया था, जिसके तहत जा लाइफस्टाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैंक अकाउंट्स में मौजूद 3,70,65,355 रुपए की राशि को जब्त किया गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Oct 2026 9:48 PM IST

Tags

Next Story