बेटी मिहिका को याद कर भावुक हुईं दिव्या सेठ, कहा- मैं हम दोनों के लिए जी रही हूं

बेटी मिहिका को याद कर भावुक हुईं दिव्या सेठ, कहा- मैं हम दोनों के लिए जी रही हूं
अभिनेत्री दिव्या सेठ अपनी इकलौती बेटी मिहिका के निधन के बाद अब जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। मंगलवार को अभिनेत्री ने बेटी को याद कर एक खास नोट शेयर कर बताया कि वे अब जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दिव्या सेठ अपनी इकलौती बेटी मिहिका के निधन के बाद अब जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। मंगलवार को अभिनेत्री ने बेटी को याद कर एक खास नोट शेयर कर बताया कि वे अब जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं।

दिव्या सेठ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गार्डन की वीडियो पोस्ट की, जिसमें सुबह-सुबह चिड़ियां के चहचहाने की आवाज आ रही हैं। वीडियो में सबसे खास बात आसमान में छाया इंद्रधनुष है।

अभिनेत्री दिव्या सेठ ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "हेलो, मिहिका बर्थडे मंथ। मिहिका, तुम मेरे लिए बहुत अनमोल हो। पता है, जब कोई मुझसे कहता है कि मैं बहुत बहादुर या मजबूत हूं, तो मैं खुद के बारे में सोचती हूं। क्योंकि शारीरिक रूप से मजबूत होना अलग बात है, मैं मिहिका के प्यार का हर एक एहसास महसूस करती हूं और मैं कभी नहीं चाहूंगी कि उसकी खूबसूरत जिंदगी सिर्फ उसके चले जाने तक ही सीमित रह जाए। नहीं हनी, मैं हम दोनों के लिए इस धरती पर जी रही हूं। तुम ऊपर से चमकती और रोशनी बिखेरती रहो।"

बता दें कि अभिनेत्री ने बेटी मिहिका की याद में मंगलवार को पोस्ट किया है, लेकिन उनकी बेटी का जन्मदिन 29 सितंबर को होता है। अभिनेत्री अक्सर इकलौती बेटी मिहिका के लिए अक्सर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

दिव्या सेठ शाह ने अपनी बेटी मिहिका शाह को अगस्त 2024 में खोया था। दरअसल, अभिनेत्री की इकलौती बेटी काफी समय से बीमारी से जूझ रही थीं और 5 अगस्त को दौरा पड़ने के बाद उसने दुनिया को अलविदा कह दिया था। इसकी पुष्टि अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से की थी।

अभिनेत्री दिव्या सेठ मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई शानदार प्रोजेक्ट्स में काम किया है। हालांकि, वे ज्यादातर सपोर्टिंग रोल में नजर आई हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिट टीवी शो 'हम लोग' से की थी। इसके अलावा वे 'जब वी मेट', 'इंग्लिश विंग्लिश', 'दिल धड़कने दो', 'आर्टिकल 370', 'पटेल की पंजाबी शादी', और 'सरदार का ग्रैंड सन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 Sept 2026 3:22 PM IST

Tags

Next Story