भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी, लोगों को पर्सनल लाइफ में दखल न देने की हिदायत दी
मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। सेलेब्स को अक्सर अपने लुक्स, बयान और कई वजहों से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, जिनके सपोर्ट में अक्सर उनके घरवाले आगे आते हैं। शनिवार को ऐसा ही हुआ, जब करीना कपूर को सपोर्ट करने के लिए उनकी ननद सबा पटौदी सामने आईं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर अभिनेत्री करीना कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि अभिनेत्री तीसरे बच्चे की उम्मीद से हैं।
सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम के जरिए अफवाहों पर विराम लगाया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अभिनेत्री की वही तस्वीर पोस्ट कर कहा कि कुछ बातें प्राइवेट ही होनी चाहिए। साथ ही, उन्होंने लोगों को किसी की पर्सनल लाइफ के बारे में अंदाजा लगाने से बचने की अपील की।
सबा पटौदी ने लिखा, "एक बेकार एंगल और खराब हेयर-डे हो सकता है। लोग कैसे इतनी बड़ी बात सोच लेते हैं। वो एयरपोर्ट से एकदम स्टाइलिश और स्लिम लुक में निकली थी और अब जिम से। बस इतनी-सी बात है।"
उन्होंने आगे बताया कि वह अपनी बहन सोहा अली खान को दूसरे बच्चे के लिए मना रही हैं, लेकिन बात नहीं बन रही है। सबा पटौदी ने लिखा, "मैं अपनी बहन को दूसरे बच्चे के लिए मना रही हूं... काश ये सच होता। वह ये बात कहने के लिए मुझे मार ही डालेगी!"
सबा ने लोगों से दूसरों की निजी जिंदगी में दखल न देने की अपील भी की और लिखा, "जियो और जीने दो। कुछ चीजें प्राइवेट ही रहने दीजिए। अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं है। प्यार और सम्मान के साथ।"
बता दें कि करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें करीना जिम से निकलकर अपनी कार की ओर जाती दिख रही थीं, तभी उनकी टीम का एक मेंबर पपराजी से बचाने के लिए उनके सामने छाता लगा देता है। इसी वीडियो के बाद लोगों ने बेबी बंप की चर्चा शुरू कर दी।
बता दें, करीना और सैफ अली खान ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी। उनके दो बेटे हैं - तैमूर अली खान, जिसका जन्म 2016 में हुआ था और जहांगीर अली खान, जिसे प्यार से जेह कहा जाता है, जिसका जन्म 2021 में हुआ था।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   22 Aug 2026 10:10 AM IST












