भगवान हर अच्छे आदमी को ऐसी चालाक औरतों से बचाए, कोमल रानी का सुनीता आहूजा पर पलटवार

भगवान हर अच्छे आदमी को ऐसी चालाक औरतों से बचाए, कोमल रानी का सुनीता आहूजा पर पलटवार
अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार पिछले काफी समय से अभिनेता गोविंदा के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने शनिवार को गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों पर प्रतिक्रिया दी।

मुंबई, 26 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार पिछले काफी समय से अभिनेता गोविंदा के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री ने शनिवार को गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों पर प्रतिक्रिया दी।

कोमल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा, "जो औरत अपने ही पति को वर्षों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो, ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगतीं। जो घर पहले से ही टूटा हुआ हो, उसमें कोई घर तोड़ने वाला नहीं हो सकता। हमारे देश के लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं कि सिर्फ इसलिए कौए के पीछे भागने लगें क्योंकि किसी ने कह दिया कि कौआ कान ले गया।"

कोमल ने कहा कि इतने पर्सनल मुद्दे को पब्लिक में क्यों लाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि एक महिला किस तरह के दर्द से गुजर रही है, जहां वह ठीक करने की बजाय वह इसे पब्लिक में दिखाने में मजा ले रही है। क्या यह सच में दर्द है या फिर यह एक सोची-समझी साजिश है?"

उन्होंने लिखा, "एक आदमी को लगातार मेंटली परेशान करना, उसे काम करने से रोकना, घर पर बैठने और बर्बाद होने के लिए मजबूर करना, पूरी तरह से अकेला करना और मौत के मुंह तक पहुंचाना कहां तक सही है। मुझे नहीं लगता है कि कोई भी अच्छी और समर्पित पत्नी अपने पति के साथ इतना बुरा बर्ताव कर सकती है। क्या ऐसी औरतें दिमागी तौर पर बीमार होती हैं या वे बस अपने भले के लिए बहुत चालाक होती हैं, उन्हें पूरी तरह पता होता है कि जो काम वे दरवाजे के पीछे नहीं कर सकतीं, वे पब्लिक में जाकर और लोगों की हमदर्दी पाकर कर सकती हैं।"

कोमल ने सुनीता को यह भी चेतावनी दी कि वह अपने एजेंडे के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करना बंद करें। पोस्ट के आखिर में कोमल ने लिखा, "भगवान हर अच्छे आदमी को ऐसी चालाक औरतों से बचाए।"

कोमल रानी स्वर्णकार का यह पोस्ट सुनीता आहूजा के हाल ही दक्षिणेश्वर काली मंदिर जाने के बाद आया है।

दरअसल, सुनीता आहूजा शुक्रवार को कोलकाता के पास दक्षिणेश्वर काली मंदिर गई थीं, जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था, "जितने भी जेन जी बच्चे, औरतें, मुझे सपोर्ट कीजिए। जो मेरे साथ हो रहा है, वह अच्छा नहीं हो रहा है। मेरा घर बिना किसी वजह के टूट रहा है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 Sept 2026 5:37 PM IST

Tags

Next Story