'भाई तेरा सुपरस्टार' का 'आंखों से तूने 2.0' गाना रिलीज, पुराने सिग्नेचर डांस मूव्स में नजर आए राघव जुयाल

भाई तेरा सुपरस्टार का आंखों से तूने 2.0 गाना रिलीज,  पुराने सिग्नेचर डांस मूव्स में नजर आए राघव जुयाल
अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना 'आंखों से तूने 2.0' बुधवार को मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है। गाने में अभिनेता और निहारिका का खास अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे दर्शक काफी पसंद करते रहे हैं।

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता राघव जुयाल स्टारर फिल्म 'भाई तेरा सुपस्टार' का नया गाना 'आंखों से तूने 2.0' बुधवार को मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है। गाने में अभिनेता और निहारिका का खास अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे दर्शक काफी पसंद करते रहे हैं।

अभिनेता राघव जुयाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "अब जब आंखें ही सब कुछ कहने लगी हैं, तो दिल का धड़कना तो तय है। 'आंखों से तूने 2.0' गाना अब रिलीज हो चुका है।"

इस गाने में राघव अपने सिग्नेचर डांस मूव्स के साथ-साथ एक रोमांटिक और स्टाइलिश अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उनका यह नया अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, निहारिका भी राघव की बीट से बीट मैच करती नजर आ रही हैं।

हालांकि, पुराने मूव्स की वापसी दर्शकों को काफी भा रही है। यह रोमांटिक ट्रैक 90 के दशक के मशहूर क्लासिक गाने का रीमेक है और इसे कुमार शानू और अलका याग्निक जैसे दिग्गज गायकों ने अपनी आवाज से सजाया था।

इस रीक्रिएटेड गाने को कुमार शानू, अलका याग्निक, देव नेगी और पलक मुच्छल ने अपनी आवाज दी है, जबकि मोहसीन शेख ने इसके गीत को लिखा और लिजो जोर्ज ने इसका संगीत तैयार किया है। वहीं, तुषार कालिया ने गाने को कोरियोग्राफ किया है।

'भाई तेरा स्टार है' में राघव जुयाल लीड एक्टर (अजय सिंह) की भूमिका में हैं, जो लंदन में रहने वाले ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसका सपना बॉलीवुड का सुपरस्टार बनना है। फिल्म का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। राघव जुयाल के अलावा, फिल्म में संजय कपूर, बरखा सिंह, और निहारिका एनएम मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज कर दिया गया है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 July 2026 2:37 PM IST

Tags

Next Story