भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग को आरपी सिंह ने सराहा, जैवलिन डील का किया स्वागत

भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग को आरपी सिंह ने सराहा, जैवलिन डील का किया स्वागत
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता आरपी सिंह ने विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रियाएं दी। भारत-अमेरिका के बीच रक्षा संबंधों के तहत भारत द्वारा जैवलिन एंटी-टैंक सिस्टम खरीदने की संभावित बातचीत पर आरपी सिंह ने कहा कि भारतीय सेना को एंटी-टैंक सिस्टम की आवश्यकता है। ऐसे में इस दिशा में बातचीत हो रही है तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए। भारत अपनी रक्षा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता आरपी सिंह ने विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रियाएं दी। भारत-अमेरिका के बीच रक्षा संबंधों के तहत भारत द्वारा जैवलिन एंटी-टैंक सिस्टम खरीदने की संभावित बातचीत पर आरपी सिंह ने कहा कि भारतीय सेना को एंटी-टैंक सिस्टम की आवश्यकता है। ऐसे में इस दिशा में बातचीत हो रही है तो इसका स्वागत किया जाना चाहिए। भारत अपनी रक्षा प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीति स्पष्ट है कि इस कानून को लागू किया जाना है। सरकार इसके लिए गंभीरता से काम कर रही है और आवश्यकता पड़ने पर इसके लिए संसद का एक और सत्र भी बुलाया जा सकता है। देश और प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप इस अधिनियम को लागू करने के लिए सरकार जरूरी कदम उठाएगी।

उन्होंने संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के संकेतों पर कहा कि यह पूरी तरह सरकार पर निर्भर करता है। अगर किसी महत्वपूर्ण विधेयक के लिए आवश्यकता महसूस होती है तो सरकार संसद का सत्र बुला सकती है।

मोहन भागवत के न्यूयॉर्क कार्यक्रम के आयोजक के एक्स मीडिया हैंडल के बहाल होने पर आरपी सिंह ने कहा कि उनका मानना है कि किसी दबाव समूह के कारण अकाउंट बंद किया गया होगा। उन्होंने अकाउंट बहाल होने का स्वागत किया और कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करने वालों को उसी स्वतंत्रता पर सवाल या दबाव नहीं डालना चाहिए।

दिल्ली में आईएसआई जासूसी नेटवर्क से जुड़े एक दंपती की गिरफ्तारी और भारतीय सिम कार्ड पाकिस्तान भेजे जाने के मामले पर आरपी सिंह ने कहा कि देश में कई ऐसे लोग हैं जो कथित तौर पर आईएसआई की ओर से काम करते हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियां ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखती हैं और समय-समय पर कार्रवाई करती हैं।

नेपाल में आई त्रासदी पर उन्होंने कहा कि वहां 500 से अधिक लोगों की मौत की खबर दुखद है और मृतकों के परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नेपाल सरकार सहयोग लेकर वहां फंसे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। भारत सरकार नेपाल और चीन, दोनों जगह मौजूद भारतीयों के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक नेपाल में 320 लोग लापता बताए गए हैं, जबकि तिब्बत क्षेत्र में करीब 400 भारतीय नागरिकों से संपर्क हुआ है और वे सुरक्षित हैं। विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है।

एससीओ समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय बातचीत पर आरपी सिंह ने कहा कि बैठक में रक्षा और रणनीतिक सहयोग समेत महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

'झूठ की गूंज' अभियान पर आरपी सिंह ने राहुल गांधी पर लगातार झूठ बोलने और सनातन विरोधी बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी छात्रों से जुड़े मुद्दों की आड़ में सनातन पर निशाना साधते हैं। आरपी सिंह ने मनुस्मृति को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें अन्य धर्मों के धार्मिक ग्रंथों में महिलाओं से संबंधित विचारों पर भी चर्चा करनी चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 Aug 2026 11:16 PM IST

Tags

Next Story