भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 36 सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर निकली वैकेंसी, 50 वर्ष के उम्मीदवारों के पास मौका

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 36 सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर निकली वैकेंसी, 50 वर्ष के उम्मीदवारों के पास मौका
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, बीईएल ने ई-I ग्रेड में फिक्स्ड टेन्योर (निश्चित अवधि) के आधार पर सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 36 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, बीईएल ने ई-I ग्रेड में फिक्स्ड टेन्योर (निश्चित अवधि) के आधार पर सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 36 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।

बीईएल की ओर से सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर पोस्ट के लिए जारी 36 रिक्तियों में जनरल के 15, ओबीसी (एनसीएल) के 8, एससी के 9 और एसटी के 4 पद शामिल हैं। इन सभी रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष का डिप्लोमा या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास भारतीय वायु सेना में जूनियर वारंट ऑफिसर (जेसीओ) या उससे ऊपर के पद पर 15 वर्षों की सेवा का अनुभव होना चाहिए।

आवेदकों की अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर पद पर चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 30,000 से 1,20,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पोस्ट के लिए दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'डिप्टी जनरल मैनेजर (एचआर और एडमिनिस्ट्रेशन), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, गाजियाबाद' पते पर रजिस्टर्ड पोस्ट/स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले पहुंचा दें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Sept 2026 3:16 PM IST

Tags

Next Story