विमेंस एशिया कप भारत ने 8वीं बार जीता खिताब, मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

विमेंस एशिया कप भारत ने 8वीं बार जीता खिताब, मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी
विमेंस एशिया कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली। पुरस्कार समारोह में मैच अधिकारियों और श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मेडल देने के बाद कार्यक्रम समाप्त हो गया और भारतीय टीम समारोह में शामिल नहीं हुई। इससे पहले साल 2025 में भी पुरुष टीम ने नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार किया था। भारतीय टीम को अबतक वह ट्रॉफी नहीं मिली है।

दुबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। विमेंस एशिया कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली। पुरस्कार समारोह में मैच अधिकारियों और श्रीलंकाई खिलाड़ियों को मेडल देने के बाद कार्यक्रम समाप्त हो गया और भारतीय टीम समारोह में शामिल नहीं हुई। इससे पहले साल 2025 में भी पुरुष टीम ने नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार किया था। भारतीय टीम को अबतक वह ट्रॉफी नहीं मिली है।

रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन श्रीलंका को 72 रनों से मात देकर रिकॉर्ड आठवीं बार विमेंस एशिया कप खिताब अपने नाम किया। चैंपियन टीम का प्रदर्शन हर क्षेत्र में शानदार रहा; गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने मिलकर देश को खिताब जीता।

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 111 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिसके बाद भारत ने ट्रॉफी उठाई और एक बार फिर एशियाई चैंपियन बना। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की अर्धशतकीय पारियों और उनके बीच हुई रिकॉर्ड 129 रनों की ओपनिंग साझेदारी के बाद, भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। श्री चरणी ने चार विकेट लिए और दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट चटकाए। क्रांति गौड़, शेफाली और प्रेमा रावत ने भी एक-एक विकेट अपने नाम किया।

भारत और श्रीलंका दोनों ही टीमें अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए बिना कोई मैच हारे फाइनल में पहुंची थीं। भारत के अभियान में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर मिली रिकॉर्ड जीत भी शामिल थी। वहीं, चमारी अथापथु की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मुश्किल जीत हासिल करते हुए खिताबी मैच में अपनी जगह बनाई थी।

इस जीत के साथ भारत ने श्रीलंका पर अपना दबदबा और मजबूत किया है। दोनों देशों के बीच अब तक 32 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 26 भारत ने जीते। 10 बार फाइनल में पहुंचकर आठ खिताब जीतने वाली टीम इंडिया, विमेंस एशिया कप के इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Sept 2026 12:52 AM IST

Tags

Next Story