योगी सरकार के प्रयास से साल दर साल समृद्ध हो रहे यूपी के अन्नदाता
लखनऊ, 19 नवंबर (आईएएनएस)। योगी सरकार के प्रयास से उत्तर प्रदेश में अन्नदाता किसान साल दर साल समृद्ध हो रहे हैं। आंकड़े बता रहे हैं कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश के किसानों की समृद्धि में सहायक बन रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक तरफ जहां क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों से तेजी से धान खरीद हो रही है, वहीं योगी सरकार की नियमित मॉनीटरिंग से किसानों को समय से भुगतान भी किया जा रहा है।
विपणन सत्र 2025-26 के तहत बुधवार तक 70 हजार से अधिक किसानों से 4.12 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद की गई। इस एवज में धान किसानों को अब तक 852.24 करोड़ रुपए भुगतान भी कर दिया गया। यही नहीं, बाजरा के किसानों को भी बुधवार तक 168.39 करोड़ का भुगतान उनके खाते में किया गया।
किसानों के हित में योगी सरकार साल दर साल अपने प्रयासों में वृद्धि कर रही है। योगी सरकार के निर्देश पर किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। धान किसानों को किए गए भुगतान का आंकड़ा देखें, तो सत्र 2024-25 (19 नवंबर) तक 848.19 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। वहीं, 19 नवंबर 2025-26 में यह आंकड़ा 852.24 करोड़ रुपए पहुंच गया।
खाद्य व रसद विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष अब तक 70 हजार से अधिक किसानों से 4.12 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद की जा चुकी है। इस वर्ष सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बिक्री के लिए अब तक 4,40,318 किसानों ने पंजीकरण भी करा लिया है। धान खरीद के लिए 4171 क्रय केंद्र भी स्थापित कर लिए गए हैं।
श्रीअन्न को बढ़ावा देने वाली डबल इंजन सरकार की नीतियां किसानों के लिए कारगर बन रही हैं। उत्तर प्रदेश के आंकड़े इस तथ्य की पुष्टि करते हैं। बाजरा किसानों को भी भुगतान समय पर किया जा रहा है। पिछले वर्ष (2024-25) में 19 नवंबर तक बाजरा किसानों को 56.28 करोड़ रुपए का ही भुगतान किया गया था, जो इस वर्ष कई गुना बढ़ गया है। 2025-26 में 19 नवंबर तक बाजरा किसानों को 168.39 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,775 रुपए तय किया गया है और बाजरा की खरीद प्रदेश के सिर्फ 33 जनपदों में ही हो रही है।
एक नजर (विपणन सत्र 2025-26)
धान किसानों को भुगतान- 852.24 करोड़
बाजरा किसानों को भुगतान- 168.39 करोड़
(सत्र 2024-25)
धान किसानों को भुगतान- 848.19 करोड़
बाजरा किसानों को भुगतान- 56.28 करोड़
(सत्र 2025-26)
धान के लिए पंजीकृत किसान- 4,40,318
धान क्रय- 4.12 लाख मीट्रिक टन
किसान, जिनसे धान खरीद हुई – 70 हजार से अधिक
क्रय केंद्र स्थापित- 4171
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   19 Nov 2025 8:35 PM IST












