बिहार अपने बच्चे संग होली खेलते नजर आए तेजस्वी यादव, विधायक संजीव चौरसिया ने मनाई 'नमो होली'

बिहार अपने बच्चे संग होली खेलते नजर आए तेजस्वी यादव, विधायक संजीव चौरसिया ने मनाई नमो होली
बिहार में रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग होली के जश्न में डूबे हुए हैं। इस बीच, राजनीति छोड़कर नेता भी अपने समर्थकों के बीच होली खेलने पहुंच रहे हैं।

पटना, 4 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग होली के जश्न में डूबे हुए हैं। इस बीच, राजनीति छोड़कर नेता भी अपने समर्थकों के बीच होली खेलने पहुंच रहे हैं।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव जहां अपनी पुत्री कात्यायनी के साथ होली खेल रहे हैं, वहीं दीघा के विधायक संजीव चौरसिया अपने समर्थकों के साथ नमो होली मनाते हुए जमकर अबीर गुलाल उड़ाते नजर आए। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बेटी कात्यायनी के साथ होली खेली।

तेजस्वी यादव ने इसका एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया। इसमें तेजस्वी की नन्हीं बिटिया कात्यायनी उन्हें रंग लगाती हुई नजर आ रही हैं। तेजस्वी यादव इस वीडियो में कुर्ता पायजामा पहने हुए हैं जबकि उनकी बेटी कात्यायनी ने रंग-बिरंगे कलर की फ्रॉक पहनी हुई है।

तेजस्वी भी इस दौरान अपनी बेटी को रंग लगाते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी ने अपने पोस्ट में लिखा, "आप सभी को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" इधर, दीघा के विधायक संजीव चौरसिया ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 'नमो होली' मनाई। दीघा विधानसभा क्षेत्र में रंगोत्सव पर नमो होली का आयोजन किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली तो विधायक चौरसिया भी होली के रंग में डूबे नजर आए।

उन्होंने ढोलक की थाप पर होली गाया और झूमते नजर आए। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट पर लिखा, "दीघा में मनी नमो होली। दीघा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को रंगोत्सव पर भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन को ‘नमो होली’ का नाम दिया गया, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह था।"

इस बीच, विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिरौल के सुपौल में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ जमकर रंगों का उत्सव होली मनाई। इस क्रम में उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी के आवास पर आयोजित समारोह में जमकर अबीर और गुलाल उड़ाए गए। इस पावन पर्व के मौके पर उन्होंने बिहारवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 March 2026 3:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story