प्रदेश की जनता ने फिर से एनडीए को लाने का मन बना लिया है दिलीप जायसवाल

प्रदेश की जनता ने फिर से एनडीए को लाने का मन बना लिया है  दिलीप जायसवाल
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि जब राज्य में चुनाव हो रहे थे, तभी लोगों ने एनडीए को लाने का मन बना लिया था।

पटना, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को कहा कि जब राज्य में चुनाव हो रहे थे, तभी लोगों ने एनडीए को लाने का मन बना लिया था।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों पर पूरा भरोसा है। उन्हें भरोसा है कि जब तक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, तब तक उनकी नीतियों पर किसी भी प्रकार का कुठाराघात नहीं हो सकता है। इसी को देखते हुए प्रदेश के लोगों ने एनडीए की सरकार लाने का मन बना लिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कहने में कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की जनता पूरी तरह से एनडीए की कार्यशैली से खुश है। इसी को देखते हुए प्रदेश के लोगों ने फिर से एनडीए की सरकार लाने का फिर से मन बनाया है।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस बार राज्य में महिलाओं का स्वावलंबन और रोजगार प्रमुख मुद्दा है और हमारी सरकार ने इन दोनों ही मुद्दे को लेकर बहुत ही प्रभावी ढंग से काम किया है। इससे प्रदेश की जनता बहुत खुश है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जनादेश एनडीए के पक्ष में है। एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इसमें किसी भी प्रकार की शक की गुंजाइश नहीं है। सूबे की राजनीतिक स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट एनडीए के पक्ष में है।

बता दें कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। आज (14 नवंबर) नतीजों की घोषणा होने जा रही है। शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे दिख रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Nov 2025 10:49 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story