बिहार सीएम सम्राट चौधरी को दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

बिहार सीएम सम्राट चौधरी को दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद जिले के साणंद इलाके से हिरासत में लिया, जहां वह छिपकर रह रहा था। आरोपी की पहचान शेखर यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के बांका जिले का निवासी बताया जा रहा है।

पटना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद जिले के साणंद इलाके से हिरासत में लिया, जहां वह छिपकर रह रहा था। आरोपी की पहचान शेखर यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के बांका जिले का निवासी बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जैसे उच्च पदस्थ व्यक्ति को सीधे फोन कर धमकी देना सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उस मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया, जिससे कॉल की गई थी। तकनीकी टीम की सक्रियता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई।

जांच में पता चला कि आरोपी बिहार में नहीं, बल्कि गुजरात में मौजूद है। इसके बाद मुंगेर पुलिस की एक विशेष टीम तुरंत गुजरात के लिए रवाना हुई। वहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से साणंद इलाके में छापेमारी की गई और आरोपी को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि उस समय आरोपी एक ट्रांसपोर्ट से जुड़ी गाड़ी में काम कर रहा था और वहीं रह रहा था। पूछताछ के दौरान शेखर यादव ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था। आरोपी ने मोबाइल फोन के जरिए धमकी दी थी, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी गुजरात से गिरफ्तार कर लिया।

साणंद पुलिस और बिहार पुलिस के बीच लगातार समन्वय बना रहा। साणंद के पुलिस अधिकारी बी.टी. गोहिल की अगुवाई में टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी हिरासत में लेकर बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है। अब मुंगेर पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ला रही है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 April 2026 2:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story