बिहार के इस केंद्रीय विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, 26 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

बिहार के इस केंद्रीय विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, 26 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू
देश के किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू), बिहार ने योग्य उम्मीदवारों को 'अप्रेंटिसशिप एक्ट, 1961' के तहत 'नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम' (एनएटीएस) के अंतर्गत ग्रेजुएट अप्रेंटिस के तौर पर 12 माह की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

पटना, 13 अगस्त (आईएएनएस)। देश के किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू), बिहार ने योग्य उम्मीदवारों को 'अप्रेंटिसशिप एक्ट, 1961' के तहत 'नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम' (एनएटीएस) के अंतर्गत ग्रेजुएट अप्रेंटिस के तौर पर 12 माह की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

एमजीसीयू की ओर से ग्रेजुएट अप्रेंटिस पोस्ट के लिए जारी 12 रिक्तियों में जनरल के 5, ओबीसी के 3, ईडब्ल्यूएस का 1, एससी के 2 और एसटी का 1 पद शामिल हैं। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के दौरान 15,000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास वैध एनएटीएस स्टूडेंट आईडी होना अनिवार्य है।

वॉक-इन इंटरव्यू 26 अगस्त को 'पीटी. राजकुमार शुक्ल सभागार, चाणक्य परिसर, जिला स्कूल परिसर, मोतिहारी - 845401, बिहार' पते पर आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए उम्मीदवारों का केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 11 बजे तय किया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ अपडेटेड सीवी, सभी एकेडमिक सर्टिफिकेट और मार्कशीट की सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी का एक सेट, संबंधित कैटेगरी सर्टिफिकेट (एससी/एसटी/ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर/ईडब्ल्यूएस, यदि लागू हो), तीन पासपोर्ट-साइज फोटो, आधार कार्ड, आधार-सीडेड और डीबीटी-इनेबल्ड बैंक अकाउंट का प्रमाण और वेरिफिकेशन के लिए सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाने होंगे।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि जिन आवेदकों ने पहले ही कहीं और अप्रेंटिसशिप एक्ट के तहत अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, ट्रेनिंग पूरी कर ली है या अभी ट्रेनिंग कर रहे हैं, वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 Aug 2026 2:52 PM IST

Tags

Next Story