बिहार में गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू किया, पटना में पूर्वाह्न 11.30 बजे तक ही चलेंगे क्लास 8वीं तक के स्कूल

बिहार में गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू किया, पटना में पूर्वाह्न 11.30 बजे तक ही चलेंगे क्लास 8वीं तक के स्कूल
बिहार में अभी अप्रैल में ही मौसम ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में तपती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। सड़कों पर भी दोपहर में भीड़ कम देखी जा रही है। इस बीच पटना जिला प्रशासन ने दिन के 11.30 बजे के बाद वर्ग आठ तक के स्कूलों में शिक्षण कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पटना, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में अभी अप्रैल में ही मौसम ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में तपती धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। सड़कों पर भी दोपहर में भीड़ कम देखी जा रही है। इस बीच पटना जिला प्रशासन ने दिन के 11.30 बजे के बाद वर्ग आठ तक के स्कूलों में शिक्षण कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पटना जिला अधिकारी त्यागराजन एसएम ने रविवार को जिले में रह रहे अधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में वर्ग आठ तक (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) की गतिविधियों पर पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद प्रतिबंध लगा दिया है।

जिला प्रशासन ने कहा कि यह आदेश 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। इधर, राहत की बात है कि पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित आसपास इलाकों का मौसम शुष्क और आंशिक बादल छाए रहने के साथ उमस वाली गर्मी का प्रभाव बने रहने की संभावना जताई है।

पूर्वनुमान में कहा गया है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की उम्मीद है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 33.6 से 44.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज किया गया। विगत 24 घंटों के दौरान किशनगंज एवं अररिया जिले के एक या दो स्थानों में भारी वर्षा और उत्तर भाग के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 April 2026 4:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story