बिहार में उद्योगों को बढ़ावा, नए निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर बढ़ाएंगे रोजगार के अवसर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव

बिहार में उद्योगों को बढ़ावा, नए निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर बढ़ाएंगे रोजगार के अवसर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव
बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में नई सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2025-30 को लेकर जो बातें की थीं, जो वादे किए थे, उस चुनावी घोषणा पत्र को हम लोग पूरा करेंगे।

पटना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में नई सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2025-30 को लेकर जो बातें की थीं, जो वादे किए थे, उस चुनावी घोषणा पत्र को हम लोग पूरा करेंगे।

उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि संपन्न और समृद्ध बिहार बनाना है। सरकार औद्योगिक निवेश पर ज्यादा जोर देगी। इंफ्रास्ट्रक्चर पर बल दिया जाएगा। एयर कनेक्टिविटी, रेल कनेक्टिविटी, रोड कनेक्टिविटी और रिवर कनेक्टिविटी पर फोकस किया जाएगा।

पिछली सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो योजनाएं चल रही हैं, वो आगे भी चलेंगी और नई योजनाएं भी शामिल की जाएंगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ तालमेल और जिम्मेदारियों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सब कुछ सामंजस्य के साथ चल रहा है। जल्द ही पूरा मंत्रिमंडल गठन हो जाएगा और उसके बाद विभागों का स्पष्ट बंटवारा कर दिया जाएगा।

बिहार में रोजगार सृजन को लेकर सरकार योजना के बारे में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास पर ज्यादा फोकस रहेगा। एग्रो इंडस्ट्री के साथ बाकी चीजें भी जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि रोजगार हमारे लिए सबसे अहम मुद्दा है। उद्योगों को बढ़ावा देकर, नए निवेश लाकर और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करके रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।

युवाओं के पलायन को लेकर उन्होंने कहा कि पलायन एक बड़ा मुद्दा है। हम राज्य में ही रोजगार के अवसर बढ़ाने पर काम कर रहे हैं, ताकि युवाओं को बाहर जाने की जरूरत न पड़े। उन्होंने कहा कि कोसी-तटबंध में पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी से आए लोग हैं। ककरी-फूट की खेती करते हैं। दुनिया में जब अर्थव्यवस्था एक है तो पलायन शब्द कहां से आ गया। किस राज्य में किस राज्य के लोग नहीं है, किस देश में किस देश के लोग नहीं है।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार के रोडमैप के बारे में उन्होंने कहा कि किसानों के लिए पहले से चल रही योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा। उनकी आय बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर भी काम जारी है।

देश में महिला आरक्षण विधेयक 2023 लागू किए जाने को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बिहार पहले से ही एक मॉडल रहा है। पंचायती राज में महिलाओं को जो अवसर मिला है, उसे और मजबूत किया जाएगा।

विपक्ष की ओर से जनादेश के खिलाफ सरकार बनाने को लेकर उन्होंने कहा कि एनडीए को जनादेश मिला था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए अभी है और आगे भी रहेगा। चुनाव सरकार नहीं लड़ती, चुनाव तो पार्टी लड़ती है। जनता ने एनडीए की सरकार चुनी तो एनडीए सरकार है।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत और राजनीतिक निर्णय है। पार्टी और सरकार पूरी तरह उनके साथ है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 April 2026 3:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story